Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Rahul Gandhi: ‘बीबीसी मोदी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे तो…’, विदेशी धरती से फिर राहुल ने साधा BJP पर निशाना

News Desk / Sun, Mar 5, 2023


नई दिल्ली। अगर बीबीसी मोदी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे, तो सबकुछ सामान्य हो जाएगा। यह कहना है कांग्रेस नेता राहुल गांधी का। उन्होंने लंदन में मीडिया से बातचीत के क्रम में हाल ही में बीबीसी दफ्तर में हुए आयकर विभाग के सर्वे पर अपनी बात रखी। उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारत में पत्रकारों को निशाने पर लेना अब नया ट्रेंड बन चुका है। पत्रकारों को सरकार की आलोचना करने का अधिकार नहीं है। वहीं, जो पत्रकार सरकार की प्रशंसा करने में लगे रहते हैं, उसे महिमामंडित किया जाता है। उन्हें कई तरह के पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाता है, लेकिन जो पत्रकार सरकार की आलोचना करते हैं, उन्हें लगातार निशाना बनाया जाता है। राहुल ने कहा कि जहां कहीं भी विरोध होता है, सरकार उसे दबाने की कोशिश करती है। बीबीसी इसका एक उदारहण है। विरोध करने वालों पर दबाव बनाया जाता है। राहुल ने कहा कि बीबीसी पर आयकर विभाग की रेड तो अब पड़ी है, लेकिन पत्रकारों को निशाना तो पिछले 9 सालों से बनाया जा रहा है। मोदी सरकार अब दमनकारी नीति अपना रही है। सरकार को पसंद नहीं है कि कोई उसके खिलाफ आवाज उठाए।

rahul gandhi in london 1

बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए अपने लेक्चर में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। न्यायपालिका पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को पसंद नहीं है कि मीडिया में उसके विरोध में किसी भी प्रकार की आवाज उठे। इसके अलावा विपक्षी दलों को भी निशाना बनाया जा रहा है। राहुल ने कहा कि जो भी विपक्षी दल का नेता सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, सरकार उसके विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। राहुल ने कहा कि भारत में मौजूदा सरकार सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग विपक्षी दलों के नेताओं की आवाज को दबाने के लिए कर रही है।

bbc

राहुल ने आगे पेगासस सॉफ्टवेयर का भी जिक्र किया। कहा कि पेगासस के जरिए विपक्षी दलों के नेताओं की निजता का अतिक्रमण किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने अपना हवाला देते हुए कहा कि बीते दिनों मेरे निजी सुरक्षाकर्मी ने मुझे फोन पर बात करते समय एहतियात बरतने का सुझाव दिया। मैंने पूछा क्यों, तो उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि आपके फोन को टेप किया जा रहा हो। वहीं, राहुल के इन आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सप्रंग -2 के दौरान सोनिया गांधी ने खुद स्वीकारा था कि हम विपक्षी नेताओं की फोन टैपिंग कराते हैं। यहां तक की तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद एक बैंकिंग कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम मे सरकार द्वारा विपक्षी दलों की फोन टैपिंग कराने की बात स्वीकारी थी, जिसे लेकर देश में बहस छिड़ गया था। बहरहाल, अभी इस पूरे मसले को लेकर देश में राजनीतिक पारा अपने चरम पर है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन