Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: AAP Candidates First List: दिल्ली आम आदमी ने 3 विधायकों का काटा टिकट, 6 नए चेहरों पर खेला दांव, जानिए पहली लिस्ट में किसे-किसे टिकट ?

AAP Candidates First List Released: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां चल रही हैं। चुनाव में अभी 2-3 महीने बाकी हैं। तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है।

AAP Candidates First List Released:आज 21 नवंबर को जारी की गई सूची में 90 विधानसभा सीटों में से 11 के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं पहली सूची में आप ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। इस सूची में पार्टी ने ऐसे समीकरण बनाए कि हर कोई हैरान रह गया। उम्मीद थी कि सूची में कई बड़े नाम शामिल होंगे, लेकिन राजनीतिक गलियारों की मानें तो आप पार्टी ने सबसे पहले उन नामों को तय किया जहां पार्टी कमजोर पड़ रही थी। आंतरिक सर्वे के मुताबिक इस सूची के बाद आप पार्टी की दूसरी सूची अगले हफ्ते आ सकती है, जिसमें अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम
  • छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर
  • किराड़ी से अनिल झा
  • विश्वास नगर से दीपक सिंघला
  • रोहतास नगर से सरिता सिंह
  • लक्ष्मी नगर से BB त्यागी
  • बदरपुर से राम सिंह नेताजी
  • सीलमपुर से जुबैर चौधरी
  • सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
  • घोंडा से गौरव शर्मा
  • करावल नगर से मनोज त्यागी
  • मटियाला से सोमेश शौकीन
AAP Candidates First List Released: पहली सूची में आप ने 3 पुराने विधायकों के टिकट काटे हैं। इस सूची में 6 ऐसे उम्मीदवारों के नाम हैं, जो हाल ही में कांग्रेस या भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। किराड़ी, सीलमपुर, मटियाला सीटों से नए उम्मीदवार हैं। 3 उम्मीदवार भाजपा से और 3 कांग्रेस से आए हैं। 2 ऐसी सीटें हैं, जहां से आप के विधायक छोड़कर आए थे। छतरपुर से करतार सिंह विधायक थे। उनकी जगह ब्रह्म सिंह तंवर को टिकट मिला है। AAP Candidates First List Released: सीमापुरी से राजेंद्र पाल गौतम आम आदमी पार्टी छोड़कर आए थे। उनकी जगह वीर सिंह धीमान को टिकट मिला है। 2 नए चेहरे मनोज त्यागी और गौरव सिंघला को टिकट मिला है। पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की थी। आपको बता दें कि आज हुई आम आदमी पार्टी की पीएसी कमेटी में इस सूची को अंतिम रूप दिया गया। यह बैठक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद थीं। पार्टी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी AAP Candidates First List Released: मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस सवाल का जवाब दिया कि आम आदमी पार्टी 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव किस चेहरे पर लड़ेगी? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। AAP Candidates First List Released: बेशक हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन 2025 के चुनाव में अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा बने रहेंगे। AAP Candidates First List Released: पार्टी के सभी नेता इस फैसले से सहमत हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं, थे और रहेंगे। उनकी कीमत कभी कम नहीं होगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन