Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान

नई दिल्ली। बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराने वाले और 60 घंटे तक दुश्मन की कैद में रहने वाले भारत के शूरवीर ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने भारतीय वायुसेना (IAF) से रिटायरमेंट ले लिया है। करीब दो दशक की शानदार और वीरतापूर्ण सैन्य सेवा के बाद अब वे कमर्शियल पैसेंजर प्लेन उड़ाते नजर आएंगे।

न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, अभिनंदन ने 31 मार्च 2026 को भारतीय वायुसेना से समय पूर्व सेवानिवृत्ति (VRS) ली और अगस्त में गोवा बेस्ड रीजनल एयरलाइन FLY91 जॉइन कर ली है। उनका सामान्य रिटायरमेंट साल 2037 में (54 वर्ष की उम्र में) होना था।

प्राइवेट एयरलाइन जॉइन करने से अभिनंदन को कितना फायदा?

1. एयरफोर्स से मिलेगी ₹90 हजार से ज्यादा की पेंशन

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के नियमों के अनुसार, वायुसेना में ग्रुप कैप्टन पद का मूल वेतन (Basic Pay) ₹1.40 लाख से ₹2.18 लाख और एमएसपी (MSP) ₹15,500 होता है। 20 साल की सेवा के बाद अभिनंदन को प्रतिमाह ₹88,000 से ₹98,000 के बीच पेंशन मिलेगी। इसके साथ महंगाई राहत (DR) भी लागू होगी।

2. FLY91 में ₹10 लाख+ प्रतिमाह तक की सैलरी

विमानन क्षेत्र के जानकारों के अनुसार, कमर्शियल एयरलाइंस में सीनियर कैप्टन का वेतन ₹10 लाख से अधिक होता है।

अभिनंदन ATR 72-600 टर्बोप्रॉप विमान उड़ाएंगे, जो 70 सीटर यात्री विमान होता है। बेस सैलरी के अलावा उन्हें पर-अवर फ्लाइंग अलाउंस, लेओवर पे और इंटरनेशनल बोनस का फायदा भी मिलेगा।

कमर्शियल पायलट 65 साल की उम्र तक उड़ान भर सकते हैं। ऐसे में 43 वर्षीय अभिनंदन के पास प्राइवेट सेक्टर में करीब 22 साल का लंबा करियर विकल्प मौजूद है।

27 फरवरी 2019: जब MiG-21 से उड़ाया था पाकिस्तान का F-16

पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले (40 जवान शहीद) के जवाब में भारत ने 26 फरवरी को बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। अगले ही दिन 27 फरवरी को बौखलाए पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा (LoC) का उल्लंघन किया।

श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात अभिनंदन अपने MiG-21 बाइसन लड़ाकू विमान से तत्काल उड़े और दुश्मन के जहाजों को खदेड़ दिया।

अपनी तकनीकी और विमान संबंधी सीमाओं के बावजूद अभिनंदन ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए पाकिस्तान के अत्याधुनिक F-16 लड़ाकू विमान को डॉगफाइट में मार गिराया।

इसी दौरान दुश्मन की BVR मिसाइल उनके विमान से टकरा गई। अभिनंदन ने समय रहते इजेक्ट किया और वे पैराशूट से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में उतरे।

60 घंटे की खौफनाक कैद और भारत के दबाव में पाकिस्तान का सरेंडर

PoK में उतरते ही पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और उग्र स्थानीय भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ हाथापाई की।

भारत सरकार ने सख्त लहजा अपनाते हुए साफ कर दिया कि जवान को खरोंच भी आई तो अंजाम बुरा होगा। अंतरराष्ट्रीय दबाव और युद्ध की आहट से सहमे पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम इमरान खान ने संसद में अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान किया।

करीब 60 घंटे की कैद के बाद 1 मार्च 2019 की रात अभिनंदन अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते सकुशल भारत लौटे।

2021 में 'वीर चक्र': अदम्य साहस, उच्च कोटि के नेतृत्व और दुश्मन के सामने

आत्मसमर्पण न करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2021 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार 'वीर चक्र' से अलंकृत किया।

क्या है FLY91 एयरलाइन?

FLY91 एक भारतीय क्षेत्रीय (Regional) एयरलाइन है, जिसने मार्च 2024 में अपना संचालन शुरू किया था। इसका मुख्य ध्यान देश के छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ना है। एयरलाइन के मुख्य बेस गोवा और हैदराबाद में हैं और इसके बेड़े में फिलहाल 6 ATR 72-600 विमान शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन