Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: AIMIM नेता बोले-कथावचक धीरेंद्र शास्त्री के पूर्वज मुसलमान थे: कहा-दुबई में शेख के घर बिरयानी खाते हैं, UP को हैदराबाद बना देंगे, पढ़िए और क्या-क्या कहा ?

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। शौकत ने कहा- देश में सनातन और हिंदुत्व की बात करने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री दुबई में जाकर शेख के घर बिरयानी खाते हैं। सनातन की बात करने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हिंदू धर्म, वेद और पुराणों का कोई ज्ञान नहीं है। जो कथाएं वो सुनाते हैं, वो झूठी हैं। उनके पूर्वज मुसलमान थे।

शौकत अली ने एक बड़े मीडिया संस्थान से बातचीत में आजम खां के जेल में होने और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाहर होने पर भी तंज कसा। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- जिस दिन AIMIM यूपी में ताकत में आएगी, उस दिन मुसलमानों को इंसाफ दिलाएंगे और यूपी को हैदराबाद बना देंगे। पढ़िए क्या-क्या कहा शौकत अली ने ?

सवाल- पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर आपने बयान दिया है कि वो अतीत में मुसलमान थे। इसका क्या मतलब है? जवाब- हमारा मानना है कि दुनिया के तमाम लोग मुसलमान ही थी। लोगों ने वक्त के साथ अपने-अपने नाम बदल लिए। धीरेंद्र शास्त्री के पूर्वज भी मुसलमान ही थे। वो खुद को सनातनी कहते हैं। उन्हें वेद और पुराणों के बारे में भी जानकारी नहीं है।

उनकी कहानियां बस कहानियां हैं... उनमें कोई सच्चाई नहीं है। वो कुछ भी कहानी सुना देते हैं। कभी कहते हैं कि मुझे रावण का फोन आया। लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। इन्हें ज्ञान होता तो ये मुसलमानों के बारे में ऐसी बातें नहीं कहते कि सभी मुसलमान सनातनी हैं।

सवाल- क्या रामचरित मानस आपकी नजर महज कहानी है?

जवाब- रामचरित मानस में कहां लिखा है कि धीरेंद्र शास्त्री को रावण का फोन आया। ये देश के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। वास्तव में ये लोग पाखंडी हैं और पाखंड फैला रहे हैं। ये व्यक्ति शैतान और भूत प्रेत उतारने वाला है। खास बात ये है कि इस कथावाचक को जितने शैतान मिलेंगे, सब मुसलमान मिलेंगे। लोगों से कहते हैं कि इसके अंदर शैतान घुस गया है...मुसलमान घुस गया है। इसे बाहर निकालो।

शौकत ने कहा- यहां मुसलमानों से नफरत करते हैं और दूसरी ओर जब धीरेंद्र शास्त्री दुबई में जाते हैं तो शेखों के घर बिरयानी खाते हैं।

सवाल- भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रामवीर को भी अतीत का मुसलमान कहा था। इन बयानों के क्या राजनीतिक मायने हैं?

जवाब- ये बोलना बंद कर दें। जवाब बंद हो जाएगा। ये हमारे पूर्वजों को हिंदू बताते हैं। हम कहना चाहते हैं कि हमारे पूर्वज हिंदू नहीं थे, वो मुसलमान थे।

सवाल- आप बयान पार्टी को और खुद को लाइम लाइट में रखने के लिए देते हैं?

जवाब- ऐसा कुछ नहीं है। हम जमीन पर काम कर रहे हैं। बेशक हमारे पास यूपी में एमएलए नहीं है। लेकिन 5 चेयरमैन हमने जीते हैं।

सवाल- 2027 को लेकर क्या प्लानिंग है?

जवाब- हम 200 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। बाकी राष्ट्रीय अध्यक्ष का डिसीजन है। गठबंधन हुआ, तो गठबंधन धर्म निभाएंगे।

सवाल- AIMIM को भाजपा की B टीम कहा जाता है।

जवाब- शिवपाल यादव ने हाल ही में खुद बयान दिया है कि, वो अमित शाह से मिलने गए थे और उनके संपर्क में रहते हैं। शिवपाल को ऑफर भी मिला कि हमारे साथ आइए आपको मंत्री बना देंगे। अखिलेश-शिवपाल रात में बुके लेकर पीएम मोदी और शाह से मिलने जाते हैं।

अगर हम भाजपा की बी टीम हैं तो हम ये पूछना चाहते हैं कि गोमती रिवर फ्रंट मामले में अखिलेश यादव बाहर क्यों हैं? हैरानी की बात है कि आजम खां इसी मसले पर जेल के अंदर हैं और जो उस समय सीएम था, वो बाहर है।

सवाल- संभल का मुद्दा क्या 2027 को प्रभावित करेगा? जवाब- भाजपा लोगों की धार्मिक भावनाओं से खेल रही है। इन्होंने जनता की कमजोर नस पर हाथ रखा है। ताकि कोई इनसे सवाल न पूछ सके। लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है।

सवाल- सरकारी आंकड़े बताते हैं कि योजनाओं में मुस्लिमों की पूरी भागीदारी है। तब भी नाइंसाफी की बात करते हैं? जवाब- UPSC में मुस्लिम युवाओं के सिलेक्शन में सरकार का कोई रोल नहीं है। मुस्लिम युवा इस प्रतिष्ठित परीक्षा को अपनी प्रतिभा के दम पर क्रैक कर रहे हैं। इसमें सरकार का कोई रोल नहीं है। मुसलमानों के साथ न्याय हुआ होता तो यूपी में AIMIM को आने की जरूरत नहीं पड़ती।

सवाल- AIMIM मुस्लिमों के लिए सबसे पहले और बुनियादी काम क्या करना चाहेगी ?

जवाब- जो काम AIMIM ने हैदराबाद में किया है, वो हम यूपी में भी करेंगे। समय आने दीजिए, वक्त खुद बताएगा कि AIMIM के दिल में यूपी के लिए क्या छुपा है। हम मुसलमानों को इंसाफ दिलाएंगे।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन