Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: वित्तमंत्री अमेरिकी ट्रेजरी सचिव और विश्व बैंक प्रमुख से मिलेंगी

News Desk / Mon, Oct 10, 2022


नई दिल्ली:  

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों और जी20 वित्तमंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नरों की बैठक में भाग लेने के लिए 11 अक्टूबर से अमेरिका का आधिकारिक दौरा करेंगी.  वित्तमंत्री एक उच्चस्तरीय बैठक में आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन और विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास से अलग-अलग मुलाकात करेंगी.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीतारमण जापान, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, भूटान, न्यूजीलैंड, मिस्र, जर्मनी, मॉरीशस, यूएई, ईरान और नीदरलैंड सहित कई देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगी.

वह ओईसीडी, यूरोपीय आयोग और यूएनडीपी के नेताओं और प्रमुखों के साथ आमने-सामने बैठकें करेंगी. भारत यूरोपीयन यूनियन के साथ लगातार फ्री एग्रीमेंट ट्रेड पर बातचीत कर रहा है. 

वित्तमंत्री वाशिंगटन डीसी स्थित एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक नीति संगठन, ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन में भारत की आर्थिक संभावनाएं और विश्व अर्थव्यवस्था में भूमिका पर भाषण भी देंगी.

सीतारमण अपनी यात्रा के दौरान जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज (एसएआईएस) में प्रौद्योगिकी, वित्त और शासन के अंतसर्ंबधों के माध्यम से भारत में बनाए गए गुणक प्रभावों पर भी विचार-विमर्श करेंगी.

यात्रा के बाद के हिस्से के दौरान वह यूएसआईबीसी और यूएसआईएसपीएफ के साथ भारत-अमेरिका कॉरिडोर में निवेश और नवाचार को मजबूत करने और भारत की डिजिटल क्रांति में निवेश के विषयों पर गोलमेज बैठकों में भाग लेंगी.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य एक निवेश गंतव्य के रूप में भारत के आकर्षण को प्रदर्शित करना है और इसमें प्रमुख व्यापारिक नेताओं और निवेशकों की भागीदारी होगी.

इन दिनों वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, शनिवार की रात को मंत्री सितारमण अचानक चन्नई के मायलापुर सब्जी मार्केट सब्जी खरीदने पहुंच गयी थी और इस दौरान लोगों से बातचीत भी की . यह वीडियों उनके ऑफिस ने ट्वीट किया जिसे बाद में मंत्री सीतारमण ने रीट्वीट किया.   


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन