Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

BJP अध्यक्ष की Bankipur सीट से Prashant Kishor आगे : MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय

Assembly By Election Result 2026 LIVE Update; BJP Congress Prashant Kishor | Bankipur Datia Gujarat: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं।

Assembly By Election Result 2026 LIVE Update; BJP Congress Prashant Kishor | Bankipur Datia Gujarat: मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, जबकि गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर 3811 वोटों से आगे

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक की मतगणना में उन्हें 13,500 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 9,689 वोट मिले हैं और वे 3,811 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Assembly By Election Result 2026 LIVE Update; BJP Congress Prashant Kishor | Bankipur Datia Gujarat: वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा कुमारी को 2,599 वोट मिले हैं। वह तीसरे स्थान पर हैं।

बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। नितिन नवीन यहां से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई, जिस पर उपचुनाव कराया गया।

दतिया में छठे राउंड तक कांग्रेस को 1806 वोटों की बढ़त

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। शुरुआती तीन राउंड में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आगे चल रहे थे, लेकिन चौथे राउंड से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बढ़त बना ली।

छठे राउंड की मतगणना तक कांग्रेस 1,806 वोटों से आगे चल रही है। इस राउंड में कांग्रेस को 4,809 वोट, भाजपा को 3,311 वोट और आजाद समाज पार्टी को 914 वोट मिले।

कांग्रेस ने बड़ी जीत का दावा किया

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दावा किया कि उनकी जीत 12 हजार से 15 हजार वोटों के अंतर से होगी।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही चुनाव जीतेगी। उनके मुताबिक यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पार्टी के सामूहिक प्रयास का परिणाम होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी नेताओं ने मेहनत की है और उसका परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा।

दतिया सीट पर क्यों हुआ उपचुनाव

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी।

2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था।

मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय

गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल मजबूत स्थिति में हैं। वे 13,591 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। मौजूदा रुझानों के आधार पर उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन