Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

बांग्लादेश में IPL पर बैन : मुस्तफिजुर रहमान को KKR से बाहर करने पर भड़की सरकार, प्रसारण रोकने का आदेश

बांग्लादेश सरकार ने देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर रोक लगा दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी किए। आदेश में कहा गया है कि अगले निर्देश तक IPL के सभी मैचों के प्रचार, प्रसारण और पुनः प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि BCCI ने 26 मार्च से शुरू हो रही IPL में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बाहर करने का फैसला लिया। बांग्लादेश सरकार के अनुसार, इस निर्णय के पीछे कोई ठोस या तार्किक कारण नहीं बताया गया।

फैसले को बताया अपमानजनक और निंदनीय

सरकारी बयान में कहा गया कि यह फैसला बांग्लादेश की जनता के लिए अपमानजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इसी वजह से IPL से जुड़े सभी तरह के प्रसारण और प्रचार गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

टी-20 वर्ल्ड कप पर भी बढ़ा विवाद

IPL बैन से एक दिन पहले, 4 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत भेजने से इनकार कर दिया था। साथ ही BCB ने ICC से अनुरोध किया था कि बांग्लादेश के मुकाबले श्रीलंका में कराए जाएं। इस संबंध में बोर्ड ने आधिकारिक मीडिया रिलीज भी जारी की थी।

3 जनवरी को KKR से बाहर हुए मुस्तफिजुर

3 जनवरी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया था। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठ रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI के निर्देश के बाद KKR ने यह कदम उठाया।

भारत-पाकिस्तान की तरह बनते हालात

राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तान पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करवा चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से क्रिकेट संबंध सीमित हैं। अगर बांग्लादेश के मैच भी श्रीलंका शिफ्ट होते हैं, तो वह दूसरी टीम होगी जो भारत में वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन