Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात, 50 मिनट तक हुई बात, मुस्कुराते हुए दिखाई दिए दोनों नेता

News Desk / Mon, Sep 5, 2022


बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की राहुल गांधी से पहली बार मुलाकात की। हालांकि मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार सीधे कांग्रेस नेता के आवास से निकल गए और मीडियाकर्मियों से कोई बातचीत नहीं की। बता दें कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी थी।

नयी दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 50 मिनट तक बातचीत हुई, जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नीतीश कुमार की राहुल गांधी के साथ हुई यह मुलाकात काफी ज्यादा अहम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: 'PM बनने की इच्छा नहीं', दिल्ली में बोले नीतीश कुमार, पूरा विपक्ष एकजुट हो तो बेहतर 

राहुल के साथ पहली मुलाकात

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की राहुल गांधी से पहली बार मुलाकात की। हालांकि मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार सीधे कांग्रेस नेता के आवास से निकल गए और मीडियाकर्मियों से कोई बातचीत नहीं की। आपको बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी थी। हालांकि उस वक्त कोई मुलाकात नहीं हो पाई थी लेकिन विपक्षी एकजुटता का संदेश देने वाले नीतीश कुमार से उनकी अंतत: मुलाकात हो गई।

PM बनने की नहीं है इच्छा

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 'राहुल गांधी' के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। हालांकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद राहुल गांधी ने व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से लगातार विपक्ष को एकजुट करने की बात चल रही है। कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीम ममता बनर्जी दिल्ली की यात्रा करती हैं तो कभी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव महाराष्ट्र की और तो और आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार को मटेरियल बताते हुए एकला चलो की राह अपनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश कुमार, विपक्षी एकता के मिशन पर आज राहुल से दिल्ली में मुलाकात 

ऐसे में विपक्षी एकजुटता की कोशिशों में नीतीश कुमार जुटे हुए हैं और उन्होंने कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। हालांकि महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई कि नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। दिल्ली जाने से पहले नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लालू प्रसाद यादव के साथ नीतीश कुमार की यह दूसरी मुलाकात थी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन