Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: MP में BJP नेता ने की 87 करोड़ की हेराफेरी: 11 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए किस घोटाले में फंसे नेताजी ?

BJP leader sentenced in Mandsaur 2002 kerosene scam worth 87 crore: मध्य प्रदेश के मंदसौर में 2002 में हुए 87 करोड़ रुपये के गेहूं केरोसीन घोटाले के मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 11 आरोपियों को सजा सुनाई है.

BJP leader sentenced in Mandsaur 2002 kerosene scam worth 87 crore: इसमें चार पुरुष आरोपियों को पांच-पांच साल और महिला आरोपियों को चार-चार साल की सजा सुनाई गई है. कुल 49 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. इस मामले में कुल 16 आरोपी थे, जिनमें से 5 की सुनवाई के दौरान मौत हो गई. बीजेपी नेता भी शामिल दोषी ठहराए गए आरोपियों में हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए नेता राजेंद्र सिंह गौतम भी शामिल हैं. आरोपी पर 49.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. वकील ने पुलिस पर लगाया आरोप आरोपियों के वकील लोकेंद्र जोशी ने कहा कि हमारे सभी सदस्य सोसायटी के सदस्य थे. पुलिस ने उनके खिलाफ गलत तरीके से चार्टशीट पेश की थी. माननीय न्यायालय ने इस मामले में सभी आरोपियों को दोषी ठहराया है और पुरुषों को पांच साल और महिलाओं को चार-चार साल की सजा सुनाई है. हम इस सज़ा के ख़िलाफ़ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे. अभियोजन अधिकारी ने क्या कहा ? जिला अभियोजन अधिकारी रेणुका सिंह चौधरी ने बताया कि 2002 में मंदसौर में एक सोसायटी का गठन किया गया था, जिसके माध्यम से गरीबों को गेहूं, केरोसिन और अन्य सामग्री वितरित की जानी थी. इसे खुले बाजार में बेच दिया गया और करीब 87 करोड़ रुपये का गबन किया गया. न्यायालय ने इस मामले में सभी 11 आरोपियों को सजा सुना दी है. आरोपी पर जुर्माना लगाया गया रेणुका सिंह चौधरी ने बताया कि इसमें राजेंद्र सिंह गौतम और अन्य सदस्य शामिल हैं, इसमें पुरुष आरोपियों को पांच साल की सजा और महिला आरोपियों को चार साल की सजा सुनाई गई है, 49.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है उन पर लगाया गया. राजेंद्र सिंह गौतम हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए राजेंद्र सिंह गौतम कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं. वह जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के दौरान वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन