Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: पैदल मार्च कर राष्ट्रपति भवन जाएंगे भाजपा विधायक, महामहिम से केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की करेंगे मांग

News Desk / Mon, Sep 5, 2022


दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी कहा कि दिल्ली भाजपा के सभी विधायक 6 सितंबर को महामहिम राष्ट्रपति महोदया से भेंट करके अरविंद केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हजारों करोड़ रुपए के शराब का घोटाला किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक हंगामा बरपा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। जहां पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया के आरोपों को CBI ने किया खारिज, कहा- जांच में शामिल नहीं था सुसाइड करने वाला अधिकारी 

महामहिम से मिलेंगे भाजपा विधायक

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी कहा कि दिल्ली भाजपा के सभी विधायक 6 सितंबर को महामहिम राष्ट्रपति महोदया से भेंट करके अरविंद केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हजारों करोड़ रुपए के शराब का घोटाला किया है। इस घोटाले में अरविंद केजरीवाल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी विधायक सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 बजे विजय चौक से पैदल मार्च करके राष्ट्रपति जाएंगे, जहां पर राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौपेंगे और उनसे मांग करेंगे कि अरविंद केजरीवाल सरकार को बर्खास्त किया जाएगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल सरकार ने आबकारी नीति लागू करके हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया है।

इसे भी पढ़ें: लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश कुमार, विपक्षी एकता के मिशन पर आज राहुल से दिल्ली में मुलाकात 

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि शिक्षा में सैकड़ों करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है और सीवीसी की रिपोर्ट आ गई है। इसके अलावा डीटीसी में 3200 करोड़ रुपए का घोटाला है, जिसकी सीबीआई जांच कर रही है। जबकि दिल्ली जल बोर्ड में 58,000 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच शुरू हो गई है। ऐसे में भाजपा के सभी विधायक मंगलवार को सुबह पैदल मार्च करके राष्ट्रपति भवन जाएंगे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन