Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

25 साल बाद लौट सकता है ‘नायक’ : अनिल कपूर ने खरीदे फिल्म के राइट्स, सीक्वल की तैयारी शुरू

साल 2001 में रिलीज हुई अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘नायक’ आज भी दर्शकों के बीच कल्ट स्टेटस रखती है। अब फिल्म रिलीज के करीब 25 साल बाद इसके सीक्वल की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल कपूर जल्द ही ‘नायक’ का सीक्वल ला सकते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘नायक’ के राइट्स पहले निर्माता दीपक मुकुट के पास थे, जिन्होंने ‘सनम तेरी कसम’ जैसी हिट फिल्म प्रोड्यूस की है। अब अनिल कपूर ने उनसे ‘नायक’ के राइट्स खरीद लिए हैं। इससे सीक्वल की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।

अनिल कपूर के दिल के बेहद करीब है नायक

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ‘नायक’ अनिल कपूर के दिल के बेहद करीब है। यही वजह है कि वह इसके राइट्स अपने पास रखना चाहते थे। अनिल कपूर मानते हैं कि बीते सालों में फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला है और इसकी कहानी में सीक्वल की पूरी गुंजाइश मौजूद है।

सुपरहिट फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

‘नायक’ में अनिल कपूर के साथ रानी मुखर्जी, पूजा बत्रा, अमरीश पुरी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक शंकर ने किया था। यह उनकी इकलौती हिंदी फिल्म है। ‘नायक’, शंकर की तमिल फिल्म ‘मुधलवन’ (1999) की हिंदी रीमेक थी।

पहले भी उठ चुकी है सीक्वल की चर्चा

‘नायक’ के सीक्वल को लेकर चर्चाएं पहले भी होती रही हैं। साल 2013 में खबरें आई थीं कि अनिल कपूर ‘नायक रिटर्न्स’ नाम से सीक्वल पर काम कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। इसके बाद 2017 में भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि वी. विजयेंद्र प्रसाद फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं, हालांकि शूटिंग कभी शुरू नहीं हो पाई।

अब फिर जगी उम्मीद

अब जब अनिल कपूर ने खुद फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं, तो माना जा रहा है कि ‘नायक’ का सीक्वल जल्द ही आधिकारिक रूप से अनाउंस किया जा सकता है। फैंस को एक बार फिर सिस्टम से लड़ते नायक की कहानी देखने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन