Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: कैप्टन अमरिंदर सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल, पार्टी का करेंगे विलय

News Desk / Sun, Sep 18, 2022

नई दिल्ली:   पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ( captain amrinder singh ) आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. कैप्टन सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहन करेंगे. इस दौरान उनका बेटा रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और पूर्व विधायक करण कौर समेत कई नेता भी बीजेपी में शामिल होंगे. आपको बता दें कि कैप्टन न केवल बीजेपी में शामिल होंगे, बल्कि अपनी पार्टी पंजाब कांग्रेस का भी विलय करेंगे. इससे पहले उनके कई साथी पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

कैप्टन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अभी तक अपने आप को मजबूती से नहीं खड़ा कर पाई है. यही वजह है कि अब बीजेपी प्रदेश में अपने आप को संगठित करने का प्रयास कर रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि कैप्टन के शामिल होने के बाद बीजेपी उनको और उनके करीबियों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है.

माना जा रहा है कि कैप्टन को केंद्र सरकार में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आपको बता दें कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ खींचतान के चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे.

कैप्टन का कहना था कि कांग्रेस ने उनका अपमान किया है. उसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी. लेकिन उस समय उन्होंने किसी पार्टी में जाने से इंकार कर दिया था और अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था.

पीएम मोदी और अमित शाह से की थी मुलाकात

इसके बाद उन्होंने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि प्रधानमंत्री से मिलकर कई मुद्दों पर बातचीत की.

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन