Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: इंडिगो की फ्लाइट में फंसे पूर्व CM-मेयर समेत कई यात्री: 40 मिनट तक गेट नहीं खुला, जानिए कहां से कहां पहुंची थी फ्लाइट

Chhattisgarh Delhi Raipur flight door closed Bhupesh Baghel stranded: दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार को बड़ी तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। गेट लॉक होने के कारण यात्री करीब 40 मिनट तक फ्लाइट के अंदर ही बंद रहे। इस फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक चतुरी नंद और रायपुर की मेयर मीनल चौबे समेत कई यात्री मौजूद थे। फ्लाइट का गेट नहीं खुलने पर कुछ यात्री घबरा गए। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विधायक बोलीं- उनके पति डर गए थे

सरायपाली से कांग्रेस विधायक चतुरी नंद ने बताया कि वे अपने पति के साथ दिल्ली से रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान फ्लाइट के रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद तकनीकी दिक्कतों के कारण फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इस दौरान उनके पति घबरा गए थे। विधायक ने कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट में हुए हादसे के बाद लोग थोड़े डरे हुए हैं। इसलिए फ्लाइट में बैठे कुछ अन्य यात्री भी थोड़ी देर के लिए डर गए थे।

इंडिगो प्रबंधन ने क्या कहा?

फ्लाइट 6E 6313 में मामूली तकनीकी समस्या के कारण विमान का दरवाजा खुलने में देरी हुई। मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, आवश्यक जाँच पूरी होने के बाद दरवाजा खोला गया। किसी भी असुविधा के लिए खेद है। हम अपने ग्राहकों के धैर्य और समझदारी की सराहना करते हैं। इंडिगो में, यात्रियों की सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कुछ दिन पहले इंडिगो की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई थी

1 जून को रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई थी। पायलट को दिल्ली में उतरने से पहले फ्लाइट को फिर से उड़ाना पड़ा। ऐसा दोपहर में दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के कारण हुआ।

इसके बाद फ्लाइट ने आसमान में कई चक्कर लगाए। बाद में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया। फ्लाइट के हवा में चक्कर लगाने का एक वीडियो भी सामने आया।

12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुआ था विमान

12 जून को एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराया।

विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 241 लोग सवार थे। इनमें 229 यात्री और 10 केबिन क्रू, 2 पायलट शामिल थे। सिर्फ एक यात्री बच पाया। हॉस्टल बिल्डिंग और बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन