Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: गरियाबंद में 5.22 करोड़ के इनामी 10 नक्सली ढेर: टॉप लीडर मनोज-प्रमोद-विमल मारे गए, हेलीकॉप्टर से लाए गए शव

गरियाबंद से गिरीश जगत की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में सीपीआई (माओवादी) का सेंट्रल कमेटी मेंबर मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज और ओडिशा राज्य समिति के दो बड़े सदस्य – प्रमोद उर्फ पंडरन्ना और विमल उर्फ जाडी वेंकट शामिल हैं। इन पर कुल 5.22 करोड़ का इनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक, थाना मैनपुर क्षेत्र के राजाडेरा-मटाल पहाड़ियों में 10-12 सितंबर की दरमियानी रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना मिलने पर गरियाबंद पुलिस की ई-30, एसटीएफ, सीएएफ और कोबरा 207 बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग के लिए पहुंची थी।

नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। लगभग 24 घंटे तक रुक-रुक कर चली इस मुठभेड़ में 6 पुरुष और 4 महिला नक्सली मारे गए।

मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद

घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने एके-47, इंसास, एसएलआर सहित 10 हथियार, बड़ी मात्रा में विस्फोटक, पिस्टल, शॉटगन और माओवादी साहित्य बरामद किया है।

एनकाउंटर के बाद की ये तस्वीरें देखिए...

गरियाबंद में एनकाउंटर के बाद हेलीकॉप्टर से नक्सलियों के शव लाए गए।

गरियाबंद में एनकाउंटर के बाद हेलीकॉप्टर से नक्सलियों के शव लाए गए।

गरियाबंद में हेलीकॉप्टर से लाए गए नक्सलियों के शव को पिकअप में लोडकर अस्पताल लाया गया।

गरियाबंद में हेलीकॉप्टर से लाए गए नक्सलियों के शव को पिकअप में लोडकर अस्पताल लाया गया।

गरियाबंद में जवानों ने 10 नक्सलियों को जंगल में घेरकर मारा। सभी के शव बरामद।

गरियाबंद में जवानों ने 10 नक्सलियों को जंगल में घेरकर मारा। सभी के शव बरामद।

गरियाबंद में मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को रक्षित केंद्र में रखा गया है।

गरियाबंद में मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को रक्षित केंद्र में रखा गया है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

  • मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज – सेंट्रल कमेटी सदस्य
  • प्रमोद उर्फ पंडरन्ना – ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य
  • विमल उर्फ जाडी वेंकट – ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य व टेक्निकल टीम प्रभारी
  • समीर – कंपनी 06 सदस्य
  • रजीता – पीपीसीएम
  • अंजली – टेक्निकल टीम सदस्य
  • सीमा उर्फ भीमे – एसडीके एसीएम
  • विक्रम उर्फ मंजु – एसीएम
  • उमेश – एसडीके डिप्टी कमांडर
  • बिमला – बीबीएम डिवीजन पीएम

अधिकारियों ने क्या कहा

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने कहा – “गरियाबंद नक्सलमुक्त होने की निर्णायक स्थिति में है। जो लोग अब भी हिंसा का रास्ता चुन रहे हैं, उन्हें आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहिए, वरना उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा – “यह सफलता सुरक्षा बलों की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाती है। मानसून जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हमारी कार्रवाई जारी है। गरियाबंद में स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित किया जाएगा।”

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन