Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यलो अलर्ट, रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश, जानिए डिटेल

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रविवार तड़के से ही बारिश का दौर जारी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम जिलों के एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए सुबह 8.30 बजे से यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

बीते 24 घंटों में इन जिलों में हुई बारिश (आंकड़े मिलीमीटर में)

दुर्ग 170.4
बलौदाबाजार (सिमगा) 155
कोरबा (करतला ) 125.4
जांजगीर (चांपा) 115.9
रायगढ़ (खरसिया) 135.4
बेमेतरा (बेरला) 65.5
राजनांदगांव (छुरिया) 46.7
रायपुर (तिल्दा) 42.6
सुकमा 41.8 40.4
बलरामपुर( रामानुजगंज) 40.4
 
रायपुर में तड़के से ही लगातार बारिश हो रही है।
रायपुर में तड़के से ही लगातार बारिश हो रही है।
 

​​​इन जिलों में कम हुई बारिश बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, मुंगेली, गरियाबंद, महासमुंद, कबीरधाम जिले में कम बारिश हुई है।

कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

  • सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़,जांजगीर,कोरबा,महासमुंद,रायपुर,बलौदाबाजार ,धमतरी ।

इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना

  • गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा,कबीरधाम,राजनांदगांव
राजधानी में शनिवार को भी सुबह से बादल छाए रहे।
राजधानी में शनिवार को भी सुबह से बादल छाए रहे।
 

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार औसत समुद्र तल पर एक मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, पुरुलिया, कृष्णानगर और वहां से पूर्व की ओर मणिपुर तक गुजरती रहती है। दक्षिण-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम असम तक तथा दक्षिण- पश्चिम बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 0.9 और 1.5 किमी के बीच कायम है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री वृद्धि की संभावित है।

कब जारी किया जाता है यलो अलर्ट?

जब कई जगह पर भारी बारिश की आशंका होती है तो सरकार यलो अलर्ट जारी करती है। यलो अलर्ट में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश होने की उम्‍मीद होती है। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी करने का मतलब है कि अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन मौसम कभी भी खतरनाक हालात बना सकता है। इसमें भारी बारिश के 2 घंटे तक होने की आशंका रहती है। साथ ही बाढ़ आने की आशंका भी रहती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन