Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: PM मोदी और CM को बच्चों का खत: बच्चों ने चिट्ठी लिखकर बताई अपनी अजीबो गरीब समस्याएं, आप भी इनके क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल

नई दिल्ली। असम के दो बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को चिट्ठी लिखी है. इन बच्चों ने चिट्ठी के माध्यम से अपनी समस्या दोनों नेताओं के सामने रखी है. इन दोनों बच्चों की परेशानी इतनी क्यूट है कि यह चिट्ठी वायरल हो गई है. दिलचस्प बात यह है कि चिट्ठी में लिखे शब्दों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे दोनों ने अपने हाथ से लिखी है. बच्चों की इन दोनों चिट्ठियों को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दरअसल इन दोनों बच्चों का नाम रावजा और आर्यन है. रावजा की उम्र छह साल है जबकि आर्यन पांच साल का है. दोनों ने अलग-अलग चिट्ठी लिखी है. आर्यन पीएम मोदी के लिए लिखते हैं, 'प्यारे मोदी जी.. मेरे तीन दांत नहीं आ रहे हैं, कृपया उचित कदम उठाएं, इस कारण मुझे अपने पसंदीदा खाने को चबाने में दिक्कत हो रही है.' वहीं दूसरी तरफ रावजा असम के सीएम को संबोधित करते हुए लिखती हैं, 'प्यारे हिमंत मामा, मेरे दांत नहीं आ रहे हैं. कृपया आवश्यकर कार्रवाई करें क्योंकि मुझे काफी दिक्कत हो रही है और खाना चबाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.' इसके साथ ही दोनों बच्चों ने चिट्ठी में छोटी-छोटी ड्राइंग भी बनाई हुई है. इन दो भाई बहन ने पीएम मोदी और सीएम बिस्वा सरमा को दो अलग-अलग चिट्ठी भेजी है. इन चिट्ठियों को मुख्तार अहमद नामक शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट किया है. उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'नरेंद्र मोदी जी और हिमंत बिस्वा सरमा जी, मेरी भतीजी रावजा और भतीजे आर्यन की तरफ से यह लिखा गया है. मैं घर पर नहीं ड्यूटी पर हूं, मेरी भतीजी और भतीजे ने यह खुद लिखा है. प्लीज उनके दांतों के लिए कोई जरूरी काम करें क्योंकि वे अपने पसंदीदा भोजन को चबा नहीं सकते हैं. मुख्तार अहमद ने इस पोस्ट को 25 सितंबर को लिखा है, जिसमें उन्होंने दोनों बच्चों की चिट्ठियों को भी संलग्न किया है. फिलहाल बच्चों के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोग इस पर खूब टिप्पणी कर रहे हैं और इसे लोग शेयर भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन