Logo
Breaking News Exclusive
10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन

: Corona Alert: देश में फिर बढ़ रहा कोरोना वायरस, WHO ने किया सतर्क, मप्र-छग समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

WHO on Corona: भारत में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के नए सबवेरिएंट जेएन.1 को लेकर अलर्ट किया गया है। WHO ने कहा कि कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है। ऐसे में सभी देशों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और अपने देशों में कड़ी निगरानी रखनी चाहिए, ताकि कोरोना के नए सबवेरिएंट के प्रसार को रोका जा सके। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भी सरकार ने अलर्ट जारी किया है। WHO ने सोशल मीडिया पर कोविड 19 पर संगठन की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में केरखोव श्वसन संबंधी बीमारियों के फैलने का कारण बताते हैं। यह भी बताया गया है कि इनसे बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। SARS CoV-2 वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा मारिया वान केरखोव ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा कि दुनिया भर में सांस संबंधी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। इनमें कोरोना वायरस के साथ-साथ राइनो वायरस, फ्लू, माइकोप्लाज्मा, निमोनिया और अन्य बीमारियां शामिल हैं। SARS CoV-2 लगातार खुद को बदल रहा है। कोरोना का सबवेरिएंट JN.1 भी फैल रहा है। केरखोव ने कहा कि श्वसन संबंधी बीमारियों के फैलने के कई कारण हैं, जिनमें से एक मौजूदा छुट्टियों का मौसम है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। केरखोव ने कहा कि सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग घर के अंदर ही समय बिताते हैं। ऐसे में वेंटिलेशन की कमी हो जाती है, इसलिए बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि इन दिनों पश्चिमी देशों में क्रिसमस की छुट्टियां रहने वाली हैं। यही कारण है कि कोरोना या अन्य सांस संबंधी बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस फैल रहा है और वर्तमान में 68 प्रतिशत कोरोना मामले सबवेरिएंट JN.1 के कारण हैं। कोरोना का नया वेरिएंट जिम्मेदार इसकी वेबसाइट में कहा गया है कि BA.2.86 के एक प्रकार, JN.1 से संक्रमित मामले, वर्तमान में सिंगापुर में 60 प्रतिशत से अधिक COVID-19 मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। जबकि BA.2.86 और इसके वेरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 21 नवंबर 2023 को रुचि के वेरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया गया है। MOH ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक या स्थानीय स्तर पर कोई संकेत नहीं है कि BA.2.86 या JN.1 अन्य कोविड वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक हैं या अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन