Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: T20 World Cup 2021: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह 'पक्की' की, भारत का रास्ता भी आसान किया..

शारजाह। पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है. टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. टीम ने एक मैच (न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान) में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया. न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 134 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए. पाकिस्तान ने पहले मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पहले 5 ओवर में एक भी विकेट नहीं गंवाया और स्कोर 28 रन था. छठे ओवर की पहली गेंद पर टिम साउदी ने बाबर आजम (9) को बोल्ड किया. इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल में उनके 100 विकेट भी पूरे हो गए. इसके बाद फखर जमां (11) लय में नहीं दिखे. उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया. उन्हें लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने आउट किया. मोहम्मद हफीज (11) ने छक्का लगाकर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन डेवोन कॉनवे ने उनका शानदार कैच लपका और टीम को मैच में वापस ला दिया. ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 33 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 34 गेंद का सामना किया और 5 चौके लगाए. इमाद वसीम 11 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर आउट हुए. टीम को अंतिम 5 ओवर में 44 रन बनाने थे. 16वें ओवर में साेढ़ी ने सिर्फ 7 रन दिए. 17वें ओवर में टिम साउदी ने 13 रन दिए. आसिफ ने 2 छक्के लगाए. इस तरह से पाक को 3 ओवर में 24 रन बनाने थे. मलिक और आसिफ अली ने की अच्छी साझेदारी शोएब मलिक ने नाबाद 26 और आसिफ अली ने नाबाद 27 रन बनाकर टीम की जीत पक्की कर दी. 18वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने 15 रन दिए. मलिक ने ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया. मलिक ने 20 गेंद पर 26 जबकि आसिफ ने 12 गेंद पर 27 रन बनाए. दोनों ने 23 गेंद पर 48 रन की नाबाद साझेदारी की. जीत के साथ पाकिस्तान की टीम ग्रुप में फिर से टॉप पर पहुंच गई है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन