Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: गोंडा में 22 साल पहले डकैती कर 6 लोगों की हत्‍या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, पीड़‍ित परिवार बोला-आज न्याय मिला

News Desk / Mon, Feb 20, 2023


गोंडा में 22 साल पहले डकैती कर 6 लोगों की हत्‍या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, पीड़‍ित परिवार बोला-आज  न्याय मिला

तारिक सिद्दीकी ने कहा, हमें भरोसा था कि ईश्‍वर एक दिन न्‍याय जरूर करेगा,आज हमें न्याय मिला

यूपी के गोंडा जिले में 22 साल पहले नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई डकैती और 6 लोगों की हत्या करने वाले शातिर बदमाश को यूपी STF ने बुलंदशहर में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. इस शातिर अपराधी ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मेवातियान मोहल्ले के रहने वाले रेलवे के कांट्रेक्टर के घर पर 16-17 अगस्त 2001 की दरमियानी रात को डकैती डाली थी और परिवार के 6 लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी थी. मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल थे. इस वारदात में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस ने इस शातिर हत्यारे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. सोमवार को हत्यारे के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर जब पीड़ित परिजनों को मिली तो उनके चेहरे पर संतोष नजर आया.

यह भी पढ़ें

मृतकों में दो मासूम भी थे शामिल

जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के भतियान मोहल्ले में 17 अगस्त 2001 की रात को सशस्त्र डकैतों ने रेलवे कांट्रेक्टर तारिक सिद्दीकी के घर डकैती डाली थी. इसमें बदमाशों ने उनके पिता समेत छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल थे. वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश लाखों रुपए की नकदी व जेवर लूट ले गए थे. मामले में पीड़ित की तरफ से 10 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर कोतवाली में डकैती व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. मामले में तत्कालीन कोतवाल हीरा सिंह ने विवेचना कर फिरोजाबाद के रहने वाले शातिर बदमाश साहेब सिंह समेत 10 बदमाशों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इसके बाद पुलिस ने साहब सिंह पर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था. रविवार की फिरोजाबाद जिले में यूपी एसटीएफ की टीम ने एक एनकाउंटर में साहब सिंह को मार गिराया है.

पीड़‍ित परिवार के जेहन में वह दर्दनाक दृश्य फिर घूम गया

शातिर बदमाश साहिब सिंह के मारे जाने की खबर को सुनकर पीड़‍ित परिवार के जेहन में वह दर्दनाक दृश्य एक बार फिर से आंखों के सामने घूम गया तारिक ने कहा कि उन्हें भरोसा था कि ईश्वर एक दिन न्याय जरूर करेगा. आज हमें न्याय मिला, इस बात की खुशी है. हादसे में अपने मां-बाप और छोटे भाई को खो चुकी रिफा ने कहा कि आज जब उसके परिवार का हत्यारा साहब सिंह मारा गया है, तो उसे खुशी मिली है.

ये भी पढ़ें- 

Featured Video Of The Day

शिवसेना हमारी है, मरते दम तक जुड़ा रहेगा नाम : NDTV से बोले संजय राऊत 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन