Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: पारिवारिक कलह: मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर पिता ने 11 साल के बेटे को पीटा, मां ने थाने में दर्ज कराई FIR

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर एक शख्स ने अपने 11 साल के बेटे को डांटने के बाद उसकी पिटाई कर दी. मां बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची और पुलिस को खबर दे दी. पुलिस ने बच्चे से पूछताछ के बाद पिटाई करने वाले आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि बच्चे के माता-पिता के बीच कलह रहती है. इसी वजह से उसकी मां ने जानबूझकर अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस के मुताबिक सलमान (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ करोल बाग के देव नगर इलाके में रहता है. इसके परिवार में माता-पिता हैं. दोनों पति-पत्नी में तकरार रहती है. सलमान छठी कक्षा का छात्र है. उसे मोबाइल पर गेम खेलने की लत है. दो दिन पूर्व सलमान के पिता ने उससे फोन छीनकर उसे डांट दिया. पिता ने हल्की-फुल्की पिटाई भी कर दी. बच्चे के गाल पर निशान पड़ गए. यह बाद सलमान की मां को बेहद नागवार गुजरी. वह तुरंत बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंची. वहां पर डॉक्टरों ने सामान्य चोट बताया. लेकिन इसके बाद भी महिला ने अपने पति के खिलाफ पीसीआर कॉल कर ली. खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची. मामला घरेलू लगा तो पुलिस कर्मियों ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया. लेकिन सलमान को पीटने को लेकर वह जिद पर अड़ी रही. इसके बाद पुलिस ने सलमान से पूछताछ के बाद मारपीट का मामला दर्ज कर लिया. प्रसाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन