Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: धीरेंद्र शास्त्री बोले- महाकुंभ में रील बनाने मत जाइए: कहा- यह सोशल मीडिया का नहीं, आस्था का विषय है, हम वहां हिंदुओं को जागृत करेंगे

Dhirendra Shastri said- Don't go to Maha Kumbh to make reels: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महाकुंभ मुद्दे से भटक रहा है। यहां रील बनाने नहीं, बल्कि रियल देखने जाएं। यह सोशल मीडिया का मामला नहीं, आस्था का मामला है। उन्होंने कहा कि वह हिंदुओं को जगाने और हिंदुस्तान को बचाने का काम करेंगे। आपको बता दें कि रविवार को छतरपुर के बागेश्वर धाम में आदिवासी जनजागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उनसे कुंभ में वायरल हो रही आंख और चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया था। संस्कृति को समझने के लिए महाकुंभ धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि महाकुंभ आस्था और संस्कृति का विषय है। संस्कृति को समझना और उसका प्रचार करना है। मैंने पहले भी कहा था कि महाकुंभ में रील बनाने नहीं जाना चाहिए। ये सब जो यहां चल रहा है। इनसे महाकुंभ मुख्य मुद्दे से भटक रहा है। चाहे वो किसी लड़की, किसी व्यक्ति या उनके पक्ष में या उनके बारे में कहा जा रहा हो। एक दिन महिमामंडन हो जाता है और बस हो जाता है। महबूबा मुफ्ती की बेटी बोली- हिंदुत्व एक बीमारी: महामंडलेश्वरों ने कहा- पाकिस्तान-बांग्लादेश चले जाओ, धीरेंद्र शास्त्री ने दी मानसिक इलाज की सलाह कुंभ में हिंदू एकता पर चर्चा होनी चाहिए उन्होंने कहा कि कुंभ में इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि सनातन कैसे बचेगा। हिंदुत्व कैसे बचेगा। हिंदू राष्ट्र कैसे बनेगा और जो हिंदू नहीं हैं उन्हें कैसे वापस लाया जाए। इस देश में इस्लाम हो या ईसाई, वो भी हिंदू हैं। इस काम पर ज्यादा फोकस होना चाहिए। हम वहां जा रहे हैं, हम वहां कार्यक्रम कर रहे हैं। इसका संकल्प हिंदुओं को जगाना और भारत को बचाना है। देश के आदिवासियों को एकजुट करेंगे शास्त्री ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए उन्हें संकल्प दिलाया कि वे धर्मांतरण के खिलाफ लड़ेंगे। हम अपने समाज को जागरूक करने और उन्हें शिक्षित करने पर ध्यान देंगे। हम हनुमान चालीसा बागेश्वर मंडल बनाएंगे शास्त्री ने कहा कि जिलों, गांवों, मोहल्लों में हनुमान चालीसा बागेश्वर मंडल का गठन किया जाएगा। जब भी देश में सड़कों पर उतरने की जरूरत होगी, मंडल के सभी भक्त एक सेना के रूप में एक साथ तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए हम आदिवासियों को यह महसूस नहीं होने देंगे कि वे समाज से अलग हैं। विदेशी ताकतें भारत में धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही हैं शास्त्री ने कहा कि विदेशी ताकतें भारत में धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, तेलंगाना, मिजोरम, असम, नागालैंड, ओडिशा ये सभी ऐसे राज्य हैं जहां लालच, प्रलोभन या चमत्कार के टोटके दिखाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। 25 जनवरी से 3 फरवरी तक कुंभ में रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री धीरेंद्र शास्त्री 25 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रयागराज महाकुंभ में रहेंगे। यहां वे विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान वह संगम स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय हनुमान कथा में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'जागो हिंदू, बचाओ हिंदुस्तान' अभियान को आगे बढ़ाना है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन