Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: जल्द बदल सकता है Facebook का नाम! जानिए क्यों कंपनी ले रही है इतना बड़ा फैसला ?

MP CG Times / Wed, Oct 20, 2021

नई दिल्ली। Facebook Inc कंपनी को एक नए नाम के साथ रीब्रांड करने की योजना बना रही है. द वर्ज ने मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि फेसबुक अगले हफ्ते अपनी कंपनी का नाम बदलने की योजना बना रहा है. नाम बदलने के बारे में सीईओ मार्क जुकरबर्ग 28 अक्टूबर को कंपनी के वार्षिक कनेक्ट सम्मेलन में बात करने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी ये फैसला इसलिए लेना चाहती हैं ताकि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अधिक के लिए पहचानी जाए. हालांकि Facebook के एक प्रवक्ता ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि कंपनी अफवाहों या अटकलों पर टिप्पणी नहीं करती है. बता दें कि फेसबुक के फाउंडर Zuckerberg ने जुलाई में earning कॉल में कहा था कि कंपनी का भविष्य 'metaverse' में है. फेसबुक जो लक्ष्य बना रहा है, वह एक अल्फाबेट इंक जैसी होल्डिंग कंपनी है, जो कि एक संगठन के तहत इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, ओकुलस और मैसेंजर जैसे कई सोशल नेटवर्किंग ऐप में से एक है. यह खबर ऐसे समय में आई है जब कंपनी को अपने कारोबारी तौर-तरीकों को लेकर अमेरिकी सरकार की बढ़ती जांच का सामना करना पड़ रहा है. दोनों पार्टियों की सांसदों ने फेसबुक को लेकर कांग्रेस में बढ़ते गुस्से को जाहिर करते हुए कंपनी की खिंचाई की है. बताते चलें कि 18 अक्टूबर को Facebook ने कहा कि वह अगले पांच वर्षों में यूरोपीय यूनियन में 10 हजार लोगों को काम पर रखने की योजना बना रहा है ताकि को metaverse बनाने में मदद मिल सके. metaverse एक नई ऑनलाइन दुनिया जहां लोग मौजूद हैं और शेयर्ड वर्चुअल स्पेस में संवाद करते हैं. फेसबुक ने virtual reality (VR) और augmented reality (AR) में भारी निवेश किया है और अपने लगभग तीन अरब यूजर्स को कई डिवाइसेस और ऐप्स के माध्यम से जोड़ने का इरादा रखता है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन