Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: ई-कॉमर्स कंपनियों की फेस्टिव सेल्स बढ़कर 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा, टॉप पर फ्लिपकार्ट

News Desk / Fri, Nov 18, 2022


ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए फेस्टिव सीजन सेल्स के लिहाज से अच्छा रहा है। इन कंपनियों की सेल्स में वार्षिक आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 75,000 करोड़ रुपये से अधिक की रही। इन कंपनियों में फ्लिपकार्ट सबसे आगे रही। Flipkart के पास Myntra और Shopsy जैसी कंपनियों भी हैं। 

मार्केट रिसर्च फर्म Redseer ने बताया, "हमने फेस्टिव सीजन सेल्स लगभग 83,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान दिया था और यह ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक रही है, जो हमारे अनुमान से लगभग नौ प्रतिशत कम है। हालांकि, यह आंकड़ा भी काफी अधिक है। वार्षिक आधार पर सेल्स में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।" इस वर्ष की फेस्टिव सेल्स में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी लगभग 62 प्रतिशत की रही। फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में लगभग 40,000 करोड़ रुपये की GMV में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी लगभग 62 प्रतिशत की थी। पिछली सेल्स की तरह फ्लिपकार्ट ने मार्केट में अपनी मजबूत पोजिशन को बरकरार रखा है।  

पिछले वर्ष की तुलना में ऑनलाइन सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। इसमें फैशन सेगमेंट वार्षिक आधार पर लगभग 32 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ आगे रहा। मोबाइल फोन्स की सेल्स लगभग सात प्रतिशत बढ़ी है। अप्लायंसेज सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की सेल्स में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। फेस्टिव सीजन सेल में मोबाइल फोन्स की हिस्सेदारी अधिक रही। इसके बाद दूसरे स्थान पर फैशन सेगमेंट है। नए फोन को खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे अधिकतर लोगों ने फेस्टिव सीजन सेल्स के पहले सप्ताह में खरीदारी की थी। इसके बाद कम एवरेज सेलिंग प्राइस वाले आइटम्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई। 

देश में ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इन लोगों की संख्या में लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। टियर 2 और अन्य शहरों में कस्टमर्स की संख्या लगभग 64 प्रतिशत बढ़ी है। ई-कॉमर्स और रिटेल कंपनियों की साइट्स पर 12 करोड़ से अधिक लोगों ने ऑर्डर दिए हैं। फेस्टिव सीजन सेल्स में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को अपनी वार्षिक बिक्री का बड़ा हिस्सा मिलता है और इस वजह से ये कंपनियां इस सेल्स के दौरान अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए डिस्काउंट के साथ ही अन्य ऑफर की भी पेशकश करती हैं।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन