Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: बीते एक हफ्ते में देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

News Desk / Thu, Oct 6, 2022


IANS | Edited By : IANS | Updated on: 06 Oct 2022, 08:03:55 PM
air pollution

(source : IANS) (Photo Credit: (source : IANS))

गाजियाबाद:  

आम जनता को बढ़ते प्रदूषण से बचाने के लिए 1 अक्टूबर से दिल्ली एनसीआर में ग्रेप सिस्टम लागू कर दिया गया है, लेकिन इसके नियमों का पालन गाजियाबाद में सबसे कम हो रहा है. बीते 1 हफ्तों के आंकड़ों में गाजियाबाद देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा और यहां की एक्यूआई ने सभी जिले और शहरों की एक्यूआई को पछाड़ दिया है. दिल्ली से सटा हुआ गाजियाबाद बुधवार को देश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा. जिले का एक्यूआई 248 रिकॉर्ड किया गया. मंगलवार को शहर का एक्यूआई औसत श्रेणी में 162 था, जिसमें अचानक 86 अंकों की बढ़ोतरी हो गई. शहर के चारों स्टेशन में लोनी की स्थिति सबसे खराब रही. यहां का एक्यूआई 293 दर्ज किया गया.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोनी नगरपालिका परिषद के अधिकारियों को ग्रैप के नियमों को सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चिंता इस बात को लेकर भी है कि दशहरा में दिल्ली एनसीआर में कई जगह पर रावण दहन हुआ है. जिसके बाद प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ सकता है. लेकिन अगर बारिश हुई तो एक्यूआई सामान्य स्तर पर रहने की उम्मीद है जो आम जनता के लिए काफी ठीक होगा.

एनसीआर में गुरुग्राम का एक्यूआई 238 रहा और यह देश का दूसरा प्रदूषित शहर रिकॉर्ड हुआ. तीसरे पायदान पर ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 234 मापा गया. 24 घंटे में प्रदूषण इतनी तेजी से बढ़ने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी का कहना है कि वायुमंडल में वाहनों के काले धुएं का दुष्प्रभाव फैलने से ज्यादा खतरा बढ़ गया है. नवरात्र के बाद लोग भारी संख्या में वाहन लेकर सड़कों पर उतरे थे. इस वजह से वाहनों का प्रदूषण वायुमंडल में तेजी से फैल गया. दिल्ली का एक्यूआई 211 रिकॉर्ड हुआ जो गाजियाबाद से 37 अंक कम था. पिछले 24 घंटे में हवा की रफ्तार में धीमी, सड़कों पर पानी का छिड़काव न होना और वाहनों से उड़ रही धूल प्रदूषण को मुख्य कारण माने जा रहे हैं.

पिछले दिनों गाजियाबाद शहर का एक्यूआई

1 अक्तूबर 210, 2 अक्तूबर 207, 3 अक्तूबर 138, 4 अक्तूबर 162 और 5 अक्तूबर 248.

जिले के चारों स्टेशन का हाल

इंदिरापुरम 258 वसुंधरा 265 लोनी 293 संजय नगर 175.

First Published : 06 Oct 2022, 07:52:09 PM

For all the Latest India News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन