Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: अच्छी खबर: सरकार अब सीनियर सिटीजन के लिए खोलने जा रही है रोजगार एक्सचेंज, इस दिन से होगी शुरुआत, फिर से कर सकेंगे नौकरी

नई दिल्ली। देश में सीनियर सिटीजन के लिए एक अच्छी खबर है. सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसा रोजगार एक्सचेंज (employment exchange) खोलने जा रही है. जिनके द्वारा उनको नए सिरे से नौकरी दिलाने की कोश‍िश की जाएगी. यह एक्सचेंज 1 अक्टूबर यानी शुक्रवार से ही शुरू होगा. इसके अलावा सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए एक हेल्पलाइन की शुरुआत भी की है. इस एक्सचेंज में सीनियर सिटीजन अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अपने लिए रोजगार की तलाश कर सकेंगे. इस तरह का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज देश में पहली बार खोला जा रहा है. इसके लिए एक पोर्टल शुरू हो रहा है.

क्या होगा फायदा ?

60 साल से ऊपर के जो लोग नौकरी करना चाहते हैं, वे 1 तारीख से सामाजिक न्याय एवं अध‍िकारिता मंत्रालय (MoSJ&E) की अगुवाई में खुल रहे सीनियर एबल सिटीजन्स फॉर री-एम्प्लॉयमेंट इन डिगनिटी (Sacred) पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह एक इंटरैक्ट‍िव प्लेटफॉर्म होगा जिस पर स्टेकहोल्डर एक-दूसरे से वर्चुअली मिलेंगे और रोजगार के अवसर पर बात कर सकेंगे. मंत्रालय ने CII, Ficci और Assocham जैसे इंडस्ट्री चैंबर को भी लेटर लिखकर यह कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों को रोजगार हासिल करने में मदद करें. 

मंत्रालय ने क्या कहा ?

इस पोर्टल पर सीनियर सिटीजन को अपने एजुकेशन, अनुभव, स्किल, रुचियों आदि की जानकारी देनी है. मंत्रालय ने यह साफ किया है कि यह एक्सचेंज रोजगार की गारंटी नहीं दे रहा. यह कंपनियों और नियोक्ताओं की मर्जी होगी कि वे किसी सीनियर की योग्यता, अपनी जरूरत को देखते हुए उसे अपने यहां नौकरी पर रखें. गौरतलब है कि औसत जीवन प्रत्याशा यानी जीने की उम्र में बढ़ोतरी होने की वजह से देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या काफी बढ़ रही है, ऐसे में इस तरह का एक्सचेंज काफी कारगर साबित हो सकता है. एक अनुमान के अनुसार साल 2001 के 7.6 करोड़ के मुकाबले साल 2011 में सीनियर सिटीजन की संख्या बढ़कर 10.4 करोड़ हो गई है. साल 2050 तक देश में वरिष्ठ नागरिकों का जनसंख्या में अनुपात बढ़कर 20 फीसदी तक हो जाने का अनुमान है.

सीनियर सिटीजन के लिए हेल्पलाइन

गौरतलब है सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए एक देशव्यापी टोल फ्री हेल्पलाइन 14567 की शुरुआत की है जिसे 'एल्डर लाइन' कहा जाता है. इस फोन लाइन पर सीनियर सिटीजन को पेंशन, कानूनी मसलों, भावनात्मक सपोर्ट, उत्पीड़न से बचाव के लिए मदद, बेघर होने पर मदद आदि सहयोग मिलता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन