Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: GTA 5 Cheat Codes: ये हैं GTA V के सभी चीट कोड्स की लिस्ट, जानें कैसे होंगे एक्टिवेट

News Desk / Sat, Nov 19, 2022


GTA 5 Cheat Codes: GTA 5 उन कुछ गेम्स में से एक है, जहां चीट कोड आज भी उपलब्ध है और शायद इनके बिना गेम को खत्म करने में महीने या साल बीत जाए। GTA V चीट कोड (GTA 5 Cheat Codes) सिंगल-प्लेयर मोड में काम करते हैं। हालांकि, यहां ध्यान रखने वाली बात यह होती है कि गेम को कभी भी चीट कोड्स के हिसाब से डिजाइन नहीं किया जाता है। ऐसे में इनका इस्तेमाल करने से गेम का मजा किरकिरा हो जाता है। लेकिन, यदि आप गेम में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आप चीट कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, गेम में कुछ मिशन ऐसे भी हैं, जिन्हें चीट्स का उपयोग करके मजेदार बनाया जा सकता है। 

याद रखें कि GTA 5 चीट कोड्स गेम में अचीवमेंट्स को डिसेबल कर देते हैं और ये चीट्स GTA Online में काम नहीं करते हैं। हमने सबसे उपयोगी GTA V PC चीट्स को लिस्ट किया है।
 

GTA 5 PC में चीट कोड्स को कैसे इस्तेमाल करें (How to enter cheats in GTA 5 PC)

यदि आप PC पर GTA 5 खेल रहे हैं, तो कॉन्सोल लाने के लिए कीबोर्ड पर टिल्ड (~) की (key) दबाएं, जहां आप इन कोड्स को डाल सकते हैं।
 

GTA 5 में अनलिमिटेड मनी कैसे प्राप्त करें (How to get unlimited money in GTA 5)

GTA 5 में चीट्स से अनलिमिटेड मनी प्राप्त करने का कोई तरीका नहीं है। आपको GTA 5 में पैसा बनाने के वैध तरीके अपनाने होंगे, जैसे धीरे-धीरे पैसा कमाने के लिए मिशन और साइड मिशन आदि और तेजी से पैसा कमाने के लिए कुछ अवैध तरीके जैसे  शेयर बाजार में निवेश करना, गैंबलिंग (जुआ) करना या सट्टा लगाना आदि।
 

GTA 5 में अनलिमिटेड एमो कैसे प्राप्त करें (How to get unlimited ammo in GTA 5)

GTA 5 में चीट्स के जरिए अनलिमिटेड एमो (बारूद) प्राप्त करने का कोई तरीका नहीं है। आप गेम में सभी हथियार आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन असीमित बारूद संभव नहीं है।
 

GTA 5 PC cheats

नीचे सभी चीट कोड्स और वे क्या करते हैं, ये बताया गया है:-
  • PAINKILLER: पांच मिनट के लिए प्लेयर को कोई डैमेज नहीं होगा
  • TOOLUP: सभी हथियार मिलेंगे
  • TURTLE: हेल्थ और आर्मर फुल हो जाऐंगे
  • POWERUP: स्पेशल एबिलिटी रीचार्ज होंगी
  • CATCHME: तेज भागना
  • GOTGILLS: तेज तैरना
  • HOPTOIT: ऊंचा कूदना
  • FUGITIVE: वांटेड लेवल बढ़ना
  • LAWYERUP: वाटेंड लेवल घटना
  • DEADEYE: बेहतर निशाना (चार बार लगातार डालने से निराशा की सटीकता बढ़ते रहेगी, लेकिन पांचवी बार डालने से चीट बंद हो जाएगा)
  • HOTHANDS: विस्फोटक पंच
  • HIGHEX: विस्फोटक गोलियां
  • INCENDIARY: आग लगी हुई गोलियां
  • LIQUOR: प्लेयर ड्रंग मोड पर आ जाता है
  • SKYDIVE: पैराशूट मिलता है
  • SKYFALL: बिना पैराशूट के आसमान से गिरना
  • MAKEITRAIN: मौसम बदलेगा (सभी मौसम को आजमाने के लिए चीट को बार बार डाले)
  • SNOWDAY: सभी कार के टायर्स फिसलने शुरू हो जाते हैं
  • FLOATER: इस चीट को डालने के बाद किसी भी वाहन में बैठने पर उसका गुरुत्वाकर्षण कम हो जाएगा
  • SLOWMO: गेम स्लो मोशन में चलेगा (तीन बार डालने पर गेम और स्लो होता जाएगा, लेकिन चौथी बार डालने से बंद हो जाएगा)
  • JRTALENT: गेम में मौजूद किसी भी NPC के रूप में खेलें
  • TRASHED: कूड़े की गाड़ी मिलेगी
  • BARNSTORM: स्टंट प्लेन मिलेगा
  • BANDIT: BMX साइकिल मिलेगी
  • BUZZOFF: हथियारबंद हेलीकॉप्टर मिलेगा
  • FLYSPRAY: खेती में इस्तेमाल होने वाला प्लेन मिलेगा
  • HOLEIN1: गोल्फ कार्ट मिलेगी
  • COMET: स्पोर्ट्स कार मिलेगी
  • RAPIDGT: अन्य स्पोर्ट्स कार मिलेगी
  • VINEWOOD: लिमोजीन (लंबी कार) मिलेगी
  • ROCKET: मोटरसाइकिल मिलेगी
  • OFFROAD: डर्ट बाइक मिलेगी


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन