Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: छत्तीसगढ़ में हीटवेव से किसान समेत 12 की मौत: भीषण गर्मी में चक्कर खाकर गिरे, लू ने एक-एक कर छीन ली सभी की सांसें

Heat Wave In Chhattisgarh 12 Deaths: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। अकेले जांजगीर में चार मौतें हुई हैं। कांकेर में लू के कारण उत्तर प्रदेश के एक ट्रक चालक की मौत हो गई। बिलासपुर में एक किसान की मौत हो गई। रायगढ़ और अंबिकापुर में शनिवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।

इससे पहले मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया था, इसका असर भी देखने को मिला। रात 9 बजे तक हीट वेव चलती रही। आज 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट है। बस्तर संभाग में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर सबसे गर्म रहा है। यहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं जांजगीर-चांपा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को तेज धूप की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। 2 ट्रक ड्राइवर, 1 ट्रक हेल्पर और एक किसान की जान चली गई है। चारों लोग बेहोश हो गए और फिर नहीं उठे। बेहोशी की हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चारों की मौत हो गई। पुलिस और डॉक्टरों के मुताबिक मौत की वजह लगातार गाड़ी चलाने की वजह से हीट स्ट्रोक होने की आशंका है। वहीं, बताया जा रहा है कि तेज धूप की वजह से खेत में चक्कर आने से किसान की मौत हो गई। पहला मामला- चांपा एसडीओपी यादमनी सिदार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2-3 बजे चांपा थाना क्षेत्र के पीआईएल रोड के किनारे एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान दुर्ग के खुर्सीपार निवासी ड्राइवर अमेरिका सिंह (63) की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दूसरा मामला- झारखंड के धुरकी निवासी ट्रक हेल्पर शंभू कोरवा (29) को गर्मी के कारण उल्टी होने लगी, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। हेल्पर को भी चांपा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण लू लगने की आशंका जताई जा रही है। तीसरा मामला- शनिवार की सुबह शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में झारखंड के जमशेदपुर निवासी ट्रक चालक जगपाल सिंह अपने साथियों के साथ 5 ट्रकों में हैदराबाद जा रहा था। भीषण गर्मी के कारण सभी ट्रक चालक रुक गए थे। इस दौरान जगपाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेत में बेहोश होकर गिरा किसान, मौत जांजगीर चांपा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लू लगने से किसान जयपाल राठौर (50) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह खेत में हार्वेस्टर से रबी की फसल की कटाई कर रहा था। भीषण गर्मी के कारण वह खेत में बेहोश होकर गिर पड़ा और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन