Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: India Tour of West Indies : इतने साल से टेस्ट में नहीं जीता वेस्टइंडीज, जानिए भारत को आखिरी बार कब दी थी मात ?

MP CG Times / Sun, Jul 9, 2023

India Tour of West Indies :  भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे (India Tour of West Indies) पर है. कैरेबियाई दौरे पर उसे दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है. इसकी शुरुआत 12 जुलाई से डोमिनिका (Dominica) में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी. भारतीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जबकि वेस्टइंडीज की टीम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है.

क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2023) के इतिहास में पहली बार दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) क्वालीफाई नहीं कर पाई है. इससे टीम का मनोबल गिरा होगा, लेकिन वह घायल शेर की तरह है जिसे कम समझना भारत को महंगा भी पड़ सकता है. बता दें कि, दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज की टीम भारत से काफी पीछे है. वेस्टइंडीज पिछले 21 वर्षों से अपने घर पर भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. वहीं, कैरेबियाई टीम इस दौरान भारत को भारत में भी नहीं हरा पाई है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1948 में पहली टेस्ट सीरीज खेली गई थी. उस समय वेस्टइंडीज की टीम काफी खतरनाक थी, उसने भारत को 1-0 से सीरीज में हराया था. भारत ने वेस्टइंडीज को इसके 22 वर्षों के बाद यानी 1972 में पहली बार टेस्ट सीरीज में हराया. भारत ने 1972 में 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी, इससे पहले कुल पांच बार भारत वेस्टइंडीज के हाथों टेस्ट सीरीज गंवा चुका था. दरअसल, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है. भारत ने 10 जबकि वेस्टइंडीज ने 12 बार टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की, जबकि दो बार सीरीज बेनतीजा रही. बेशक भारत यहां पिछड़ा नजर आ रहा है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड अब की कहानी से उलट हैं. पिछली वेस्टइंडीज काफी मजबूत टीम थी, उसके आगे अच्छे-अच्छे खिलाड़ी पानी भरते नजर आते थे. वेस्टइंडीज ने भारत को 2002 में आखिरी बार कोई टेस्ट मैच हराया था. किंग्स्टन में खेले गए मैच में मेजबान वेस्टइंडीज ने 155 रन से जीत दर्ज की थी. उसके बाद से न तो भारत और न ही अपने घरलू मैदान पर वेस्टइंडीज कोई मैच जीत सका है. इस बीच भारत ने उसे 14 टेस्ट मैचों में हराया है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन