Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: iPhone 15 सीरीज में सोनी के एडवांस्ड इमेज सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है Apple

News Desk / Tue, Nov 29, 2022


दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की अगली सीरीज में Sony के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमेज सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगले वर्ष लॉन्च होने वाली iPhone 15 सीरीज के विभिन्न स्पेसिफिकेशंस के बारे में अटकलें लग रही हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके लिए सोनी के इमेज सेंसर का इस्तेमाल होगा। 

हालांकि, इस सेंसर का सोनी ने प्रोडक्शन शुरू नहीं किया है। इसे कंपनी के जापान में नागासाकी प्लांट में बनाया जा सकता है। सोनी ने अगले तीन वर्षों में कॉम्प्लिमेंटरी मेटल ऑक्साइड सेमीकंडक्टर (CMOS) इमेज सेंसर मार्केट का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करने के लिए इमेज सेंसर्स में भारी इनवेस्टमेंट किया है। Nikkei Asia की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन की अगली सीरीज में सोनी के एडवांस्ड इमेज सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस इमेज सेंसर में मौजूदा सेंसर्स की तुलना में प्रत्येक सिग्नल में सैचुरेशन सिग्नल लेवल को दोगुना करने की क्षमता होगी। 

पिछले वर्ष CMOS इमेज सेंसर मार्केट में सोनी की हिस्सेदारी लगभग 44 प्रतिशत की थी। दूसरे स्थान पर Samsung थी जिसकी हिस्सेदारी लगभग 18.5 प्रतिशत थी। पिछले सप्ताह एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि iPhone के आगामी iPhone 15 Pro का फ्रेम टाइटेनियम का बना हो सकता है। यह मैटीरियल स्टेनलेस स्टील से अधिक महंगा है। एपल के हाल के प्रो मॉडल्स में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। आईफोन की अगली सीरीज में कंपनी सॉलिड स्टेट बटन के साथ ही तीन टैप्टिक इंजन भी शामिल कर सकती है। 

एपल की एक सप्लायर ने इसके बारे में संकेत दिया है। MacRumours ने बताया है कि कंपनी की सप्लायर Cirrus Logic ने शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में यह बताया है कि वह एक महत्वपूर्ण कस्टमर के साथ बरकरार रहेगी और इसकी योजना अगले वर्ष स्मार्टफोन्स में एक नया HPMS कंपोनेंट लाने की है। यह कंपोनेंट कंपनी का हाई परफॉर्मेंस मिक्स्ड सिग्नल चिप हो सकता है। MacRumours का दावा है कि इसमें आईफोन मॉडल्स में टैप्टिक इंजन के लिए हैप्टिक ड्राइवर्स शामिल हैं। इस बारे में Cirrus Logic के CEO John Forsyth ने भी संकेत दिया था। उनका कहना था कि ऐसा कंपोनेंट अगले वर्ष मार्केट में आएगा। आईफोन की नई सीरीज का लॉन्च लगभग प्रत्येक वर्ष सितंबर में किया जाता है। iPhone की भारत में सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बेंगलुरु के निकट होसुर में बनेगी। इसमें लगभग 60,000 वर्कर्स होंगे। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन