Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: BIG BREAKING: महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, जानिए क्यों औऱ किसे मिली नई जिम्मेदारी ?

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की नहीं बल्कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की कप्तानी में उतरेगी. धोनी ने खुद यह फैसला किया और चार बार की चैंपियन चेन्नई की कप्तानी जडेजा को सौंप दी है. टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की. धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा काफी समय से चल रही थी हालांकि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह टीम के कप्तानी छोड़ देंगे. महेंद्र सिंह ने 12 सीजन में चेन्नई की कप्तानी की है. साल 2008 में जब लीग की शुरुआत हुई वह तब चेन्नई सुपर किंग्स से बतौर कप्तान जुड़े. साल 2016 औ 2017 में टीम ने लीग में हिस्सा नहीं लिया था. धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को चार बार चैंपियन बनाया है. चेन्नई को इस लीग की सबसे कामयाब टीम के तौर पर जाना जाता है. सीएसके ने जारी किया आधिकारिक बयान टीम ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा, ‘महेंद्र सिंह धोनी ने फैसला किया है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने रवींद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान चुना है. जडेजा साल 2012 से टीम का अहम हिस्सा है. वह हमारी टीम के तीसरे कप्तान होंगे. महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन और आगे के लिए भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे.’ आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से रिटेंशन के दौरान रवींद्र जडेजा को चेन्नई ने रिटेन किया. जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे. उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये दिए थे. वहीं एमएस धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे कप्तान बनेंगे जडेजा महेंद्र सिंह धोनी के अलावा अब तक केवल सुरेश रैना ने ही टीम की कप्तानी की है. धोनी ने 213 मैचों में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैचों में जीत दिलाई है. रैना ने छह मैचों में टीम की कप्तानी थी जिसमें टीम केवल दो ही मैच जीती थी. वह टीम के उपकप्तान रहे थे. हालांकि इस सीजन में चेन्नई ने उन्हें न तो रिटेन किया न ही खरीदा. रवींद्र जडेजा 15 सालों में तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि जडेजा के कप्तान बनेंगे. धोनी ने एक बार फिर अपने चौंकाने वाले अंदाज में इस फैसले का ऐलान किया. धोनी हमेशा से ही अचानक फैसला लेने के लिए जाने जाते हैं. साल 2014 में उन्होंने अचानक टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. वहीं दो साल बाद साल 2016 में अचानक ही और टी20 और वनडे की कप्तानी विराट कोहली को सौंप दी थी. संन्यास का फैसला भी उन्होंने अचानक 15 अगस्त 2020 को ,सुनाया था. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन