Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Jio सितंबर में 7.2 लाख यूजर्स जोड़ कर फिर बनी नम्बर-1, Airtel ने जोड़े 4 लाख यूजर्स, वहीं वोडाफोन ने 40 लाख यूजर्स गंवाए!

News Desk / Tue, Nov 22, 2022


भारत में एक और 5G नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, तो दूसरी ओर देश के कुल मोबाइल सब्सक्राइबर्स में कमी आती जा रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक सितंबर में भारत में 36 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स कम हो गए हैं। अथॉरिटी के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इसका कारण वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स में कमी आना है। क्योंकि देश की अन्य दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों, Jio और Airtel के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में इस दौरान बढ़ोत्तरी हुई है। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सितंबर 2022 के लिए अपने आंकड़े जारी किए हैं जिसके मुताबिक देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio ने एक बार फिर से अपने यूजर्स बेस में वृद्धि की है। देश की दूसरी सबसे ब़ड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के सब्सक्राइबर्स भी इस अवधि के दौरान बढ़े हैं। वहीं, वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर्स लगातार कम हो रहे हैं। रिलायंस जियो ने बताई गई अवधि के दौरान अपने यूजर्स बेस में 7 लाख 20 हजार की वृद्धि की है। लेकिन अगस्त में कंपनी ने 32 लाख 81 हजार नए यूजर्स जोड़े थे, जो सितंबर में जोड़े यूजर्स की संख्या से कहीं अधिक है। जबकि एयरटेल ने सितंबर 2022 के दौरान 4 लाख 12 हजार नए यूजर्स जोड़े हैं। 

यहां पर वोडाफोन आइडिया (Vi) को काफी नुकसान हुआ है। कंपनी ने 40 लाख के लगभग सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं। इसके बाद इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 24.91 करोड़ रह गई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत में ओवरऑल टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या 117.19 करोड़ से घट गई है। इसमें मोबाइल और लैंडलाइन दोनों तरह के यूजर्स शामिल हैं। इसके बाद यूजर्स की मासिक गिरावट दर 0.27% हो गई है। 

बात ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की करें तो यह संख्या 81.6 करोड़ से बढ़ गई है। जिसके बाद वृद्धि दर 0.28% हो गई है। भारत के टॉप 5 ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर्स मार्केट में कुल 98.36 शेयर रखते हैं। इसमें रिलायंस जियो के 42.6 करोड़ यूजर्स, भारती एयरटेल के 22.5 करोड़ यूजर्स, वोडाफोन आइडिया के 12.3 करोड़ यूजर्स, BSNL के 2.5 करोड़ यूजर्स और आर्टिया कन्वर्जेंस के 20 लाख के लगभग यूजर्स शामिल हैं। वहीं, अगस्त में जियो ने वायरलाइन सर्विस में बीएसएनएल को भी पीछे छोड़ दिया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब वायरलाइन सर्विस देने में किसी प्राइवेट कंपनी ने टॉप पोजिशन हासिल की हो।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन