Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: 'शाहरुख खान की फिल्म पठान होगी जबरदस्त फ्लॉप! चल गई तो मैं काम छोड़ दूंगा'

News Desk / Sun, Nov 20, 2022


कमाल राशिद खान को तो आप जानते ही होंगे, कॉन्ट्रोवर्सी और कमाल आर खान का नाता बहुत पुराना है। कमाल आऱ खान बॉलीवुड एक्टर होने के साथ ही फिल्मों का रिव्यू भी करते हैं। वो अक्सर अपने मुंहफट बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से कमाल आर खान ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से वह फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बात सुपरस्टार शाहरुख खान से जुड़ी है। कमाल राशिद खान ने शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर ऐसी बात कही है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं। 

शाहरुख खान हाल ही में शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर में शिरकत करने दुबई गए हुए थे। वहां पर उनकी फिल्म पठान की चर्चा भी उठी। अपने फैन्स के साथ बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा था कि उनको फैन्स पर पूरा भरोसा है और उनकी आने वाली तीनों फिल्में पठान, जवान और डंकी हिट होने वाली हैं। इसी बात पर कमाल आर खान ने एक ट्विट कर कह दिया कि अगर फिल्म पठान फ्लॉप नहीं हुई तो मैं अपना काम छोड़ दूंगा। और अगर शाहरुख अपनी फिल्म का नाम पठान से कुछ और रख लेते हैं तो फिर यह चैलेंज वैलिड नहीं होगा। यानि कि कमाल का कहना है कि अगर फिल्म पठान चल गई तो वो फिल्मों का रिव्यू करना बंद कर देंगे। कमाल आर खान के इस ट्वीट ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 


पठान फिल्म को लेकर कमाल आर खान का ये दावा ज्यादा देर तक वैसे टिक नहीं पाया और अगले ही ट्वीट में उन्होंने बात को बदल भी दिया। अपने अगले ही ट्वीट में उन्होंने लिख दिया कि वह शाहरुख की इस बात से सरोकार रखते हैं कि उनकी फिल्म पठान पाकिस्तान और विदेशों में हिट होगी। कमाल आर खान अक्सर फिल्म एक्टर्स पर निशाना साधते रहते हैं और जल्द ही फिर अपने बयान भी बदल लेते हैं। 
कमाल आर खान ने आमिर खान के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा। उन्होंने कहा, 'आमिर खान दूसरे एक्टर्स के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं, अगर ऐसा है तो फिर उनको अपने भाई फैजल खान और भांजे इमरान खान को ही अपनी फिल्म में ले लेना चाहिए। इससे उनकी मदद भी हो जाएगी। इनके अलावा कौन ऐसा एक्टर होगा जो आमिर खान की फिल्म में काम करना चाहता हो। कोई भी पागलखाने नहीं जाना चाहेगा।' कमाल आर खान अक्सर अपने विवादित बयानों से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन