Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Kartik Aaryan Birthday Special : ग्वालियर के रहने वाले कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म से कमाया था नाम

News Desk / Tue, Nov 22, 2022


Kartik Aaryan Birthday Special : कार्तिक आर्यन आज फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम हैं। अगर उनकी एक्टिंग की बात करें तो अपनी पहली फिल्म ( प्यार का पंचनामा ) से वह दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हें। इस फिल्म में उनके एक डायलॉग को भी खूब सराहना मिली थी। फ‍िल्‍म की सफलता के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कार्तिक आज फिल्म इंडस्ट्री में एक यंग सेंसेशन हैं। इस साल उनकी फिल्म भूल भूलैया 2 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्तिक आज यानी 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 

फिल्म ‘लव आज कल' के एक्टर का जन्म 22 नवंबर 1990 को हुआ था। ग्वालियर की मीडिल क्लास फैमिली में पले-बढ़े कार्तिक के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। उनके पिता का नाम मनीष तिवारी और माता का नाम माला तिवारी है। उनकी एक बहन है और वह भी डॉक्टर है, लेकिन कार्तिक की मंजिल कहीं और ही थी। अपनी मंजिल की तलाश में वह मुंबई निकल पड़े। उन्होंने इंजीनियरिंग के एक कॉलेज में दाखिला लिया। तब किसी को नहीं पता था कि उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला मुंबई में अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए लिया है। कार्तिक ने कॉलेज के दिनों में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 

उन्होंने अपने करियर के शुरुआती 3 साल तक संघर्ष किया। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘प्यार का पंचनामा' में देखा गया था। इस फिल्म का एक डायलॉग था “ प्रॉब्लम ये है कि मैं चाहता हूं मेरी लाइफ में कोई प्रॉब्लम ही ना हो... और ये उसकी लाइफ की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है।” इस डायलॉग पर दर्शक उनके फैन हो गए। इस तरह उनकी फ‍िल्‍मों का सफर शुरू हो गया। 

इसके बाद कार्तिक ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। इनमें आकाशवाणी, पति,पत्नी और वो, कांच- द अनब्रकेबल, सोनू के टीटू की स्वीटी , लव आज कल – 2 और भूल भूलैया 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। भूल भूलैया 2 में रूह बाबा का किरदार दर्शकों के मन को भा गया। फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन