Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: 2000 ड्रोन से दिखाई अभ्युदय MP की झलक: Madhya Pradesh Foundation Day पर जश्न और आतिशबाजी; Narmadapuram-Amarkantak में जले दीपक

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कहीं आतिशबाजी तो कहीं दीपक जलाए जा रहे हैं। भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद 2000 ड्रोन ने मप्र की विकास यात्रा का खुले आसमान में दिखाया। ड्रोन के जरिए महाकाल मंदिर से लेकर इन्वेस्ट मप्र तक मप्र की विकास यात्रा को दिखाया गया। रात में सिंगर जुबिन नौटियाल लाइव परफॉर्म करेंगे।

नर्मदापुरम में जलाए 51 हजार दीपक

नर्मदापुरम में मप्र की स्थापना दिवस पर सेठानी घाट पर 51 हजार दीपक जलाए गए। यहां मां नर्मदा की आरती की गई। उमरिया के सगरा मंदिर प्रांगण में 31 हजार दीप जलाए गए। अमरकंटक में स्थापना दिवस पर आतिशबाजी की गई।

सीएम ने ई सेवा एप-हेलिकॉप्टर सेवा की शुरू

इससे पहले शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने अभ्युदय मध्यप्रदेश प्रदर्शनी, विजन डॉक्यूमेंट 2047 और ई-सेवा एप लॉन्च किया। पर्यटन सेवा के तहत 3 एमओयू साइन हुए और हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई।

2000 ड्रोन से मप्र की विकास यात्रा का जीवंत प्रदर्शन

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल का आसमान एक अद्वितीय दृश्य से जगमगाएगा। लाल परेड ग्राउंड पर शाम 7:00 बजे से 2000 ड्रोन मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और विकास की यात्रा का जीवंत प्रदर्शन करेंगे।

शो की प्रमुख फॉर्मेशन इस प्रकार हैं —

  • भारत का मानचित्र (पहला दृश्य) एवं मध्यप्रदेश के जिलों का चित्रण (दूसरा दृश्य)
  • प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की आकृति
  • सूर्य उदय के साथ “अभ्युदय मध्यप्रदेश 2047”
  • महाकाल मंदिर एवं शिवलिंग की आरती
  • लोक कला एवं मांडने
  • छलांग लगाता हुआ बाघ
  • खेत एवं कृषि दृश्य
  • उद्योग एवं MP Investors’ Summit का लोगो
  • हाईवे, मेट्रो एवं हवाई जहाज
  • “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान”
  • वेधशाला
  • अलौकिक सिंहस्थ 2028
  • प्रस्तुति (फाइनल फॉर्मेशन)

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन