Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: मारुति की कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, अगले महीने से बढ़ जाएंगी कीमतें

News Desk / Sun, Dec 4, 2022


देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने जनवरी से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, इससे पहले कंपनी अपनी अधिकतर कारों पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनेफिट और मुफ्त एक्सेसरीज या सर्विसेज शामिल हैं। 

कंपनी की स्मॉल कार Alto K10 पर सबसे अधिक 52,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इसमें 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 22,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर लगभग 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। मारुति की Celerio पर 45,000 रुपये से कुछ अधिक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इस हैचबैक के CNG वेरिएंट पर 45,100 रुपये, मैनुअल वेरिएंट पर 36,000 रुपये और और ऑटोमैटिक पर 21,000 रुपये तक का डिस्काउंट है।

मारुति की WagonR पर 42,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर पर 32,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। कंपनी अगले वर्ष की शुरुआत से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मारुति ने बताया कि इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों से कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग चार गुना बढ़कर 2,061 करोड़ रुपये से अधिक रहा था। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, "इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों के कारण कंपनी पर कॉस्ट बढ़ने का प्रेशर है। इस वजह से इसका कुछ भार प्राइस बढ़ाने के जरिए कम करना जरूरी हो गया है। कंपनी ने अगले वर्ष जनवरी से प्राइस में बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है। यह कारों के मॉडल्स के अनुसार अलग होगी।" 

कुछ अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपनी कारों के प्राइस बढ़ा सकती है। टू-व्हीलर मेकर हीरो मोटोकॉर्प ने भी बाइक और स्कूटर के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। मारुति सुजुकी की नवंबर में बिक्री बढ़कर लगभग 1.60 लाख यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी को इस वर्ष Baleno और Grand Vitara के नए वेरिएंट्स के लॉन्च से बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है। पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,59,044 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 1,39,184 यूनिट्स थी।  
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन