Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

डबल MA पास पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाया : 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए

मेरठ (हस्तिनापुर)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक स्कूल संचालक पति की उसकी ही उच्च शिक्षित पत्नी ने अपने शादीशुदा प्रेमी (वैन ड्राइवर) के साथ मिलकर जहरीले सांप से डसवाकर हत्या कर दी।

अंधाधुंध इश्क और पति के 20 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने के चक्कर में इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कातिल पत्नी, उसके प्रेमी ड्राइवर और दो सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वारदात की रात क्या हुआ?

दूध में नशा: गुरुवार रात को पत्नी दामिनी (30) ने अपने पति अतुल कुमार (32) के दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं.

रात 2 बजे बिस्तर पर छोड़ा काल: जब अतुल गहरी नींद में सो गया, तो दामिनी ने रात ठीक 2 बजे अपने प्रेमी तुषार पायला और दो सपेरों (सोनू और उदय) को किराए के मकान में बुलाया. उन्होंने अतुल के बिस्तर पर देश का सबसे जहरीला करैत सांप छोड़ दिया, जिसने अतुल के दाएं पैर पर डस लिया.

सुबह रची ड्रामे की स्क्रिप्ट: वारदात के बाद प्रेमी को भगाकर दामिनी खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई. सुबह 6 बजे वह कमरे में आई और जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी कि अतुल को सांप ने काट लिया है. कमरे में सांप मौजूद था और पैर पर डसने के निशान देखकर परिजनों को भी पहली नजर में यह सामान्य हादसा लगा.

आर

दामिनी का वो एक बयान... जिससे पलट गया पूरा केस

पुलिस की पूछताछ में दामिनी ने बयान दिया कि 'रात को मुझे बहुत गर्मी लग रही थी, इसलिए मैं अपने 6 साल के बेटे को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई थी'। एसी और पंखों के जमाने में बंद कमरे को छोड़कर बाहर जाने की बात परिजनों के गले नहीं उतरी और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

इसके बाद जब पुलिस ने दामिनी का मोबाइल जब्त कर उसकी कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली, तो स्कूल की वैन चलाने वाले ड्राइवर तुषार पायला के साथ उसकी चौबीसों घंटे की बातचीत पकड़ी गई.

प्रेमी के मोबाइल में लॉक थी सांप की फोटो

पुलिस ने जब वैन ड्राइवर तुषार को हिरासत में लेकर उसका फोन चेक किया, तो उसमें एक डिब्बे में बंद सांप की तस्वीर मिली। यह वही सांप था जो अतुल के कमरे में बरामद हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने डिब्बे में बंद किया था। इस अकाट्य सबूत के सामने आते ही तुषार टूट गया और उसने पूरी साजिश उगल दी।

साजिश की इनसाइड स्टोरी: ₹5 लाख में सपेरे हायर किए, पहले कार से उड़ाने की भी हुई थी कोशिश

अफेयर और नई जिंदगी का ख्वाब: दो साल पहले तुषार ने अतुल के 'कृष्ण किड्स प्ले स्कूल' में 10 हजार रुपए महीने पर वैन ड्राइवर की नौकरी शुरू की थी। इसी दौरान डबल एमए और बीएड पास दामिनी से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। दोनों शादी करना चाहते थे। तुषार अपनी पत्नी को तलाक देने वाला था और दामिनी, अतुल के ₹20 लाख के बीमे के पैसे लेकर तुषार के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी।

कार से टक्कर की पहली नाकाम कोशिश: दामिनी पिछले एक साल से पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर रही थी। कुछ समय पहले अतुल को एक अर्टिगा कार से जानबूझकर टक्कर भी मरवाई गई थी, लेकिन वह बच गए। तब दामिनी ने दबाव बनाकर पुलिस केस दर्ज नहीं होने दिया था। वह लंबे समय से अतुल के खाने में स्लो पॉइजन/नशीली गोलियां दे रही थी, जिससे अतुल की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उन्होंने अपनी मां से भी इस बात का शक जताया था।

सपेरों से ₹5 लाख की डील: जब कार से मारने की साजिश फेल हुई, तो तुषार दामिनी को अपने सपेरे दोस्तों सोनू और उदय के पास ले गया। हत्या के लिए सपेरों से 5 लाख रुपए में सौदा तय हुआ और करैत सांप का इंतजाम किया गया।

7 साल पहले परिवार के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज

मृतक अतुल कुमार भंडोरा गांव के रहने वाले थे। करीब 7 साल पहले उन्होंने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दामिनी से प्रेम विवाह किया था। दामिनी की अतुल के माता-पिता से पटती नहीं थी, इसलिए उसने 'तांत्रिक के कहने पर 4 साल अलग रहने' का बहाना बनाया और अतुल को लेकर हस्तिनापुर में किराए के मकान में रहने आ गई थी। अतुल अपनी जमापूंजी से स्कूल चलाकर परिवार पाल रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि जिस पत्नी के लिए उन्होंने अपना परिवार छोड़ा, वही उनके बिस्तर पर काल छोड़कर चली जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन