Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Mirzapur season 3 रिलीज डेट : अखंडानंद संग दुशमनी निभाएंगे गुड्डू भैया, लेकिन बीना त्रिपाठी होंगी किस तरफ?

News Desk / Wed, Nov 23, 2022


Mirzapur Season 3 : Amazon Prime वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर' सुपरहिट सीरीज थी। पहले पार्ट की तरह इसका दूसरा पार्ट भी सुपरहिट था। हालांकि अब लोगों के बीच सीजन 3 (Mirzapur season 3 Release date) की रिलीज डेट की चर्चा होने लगी है। लोगों में कालीन भैया और गुड्डु के बीच जारी “जंग” को देखने की उत्‍सुकता अभी भी बरकरार है। रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे सीजन में वही दुश्‍मनी दोनों के बीच नजर आएगी, जो सीजन-2 में अपने पीक पर पहुंच गई थी। मिर्जापुर सीजन-2 का अंत इस इशारे के साथ हुआ था कि गुड्डु, कालीन भैया पर भारी पड़ा है। कालीन भैया यानी अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी को उनकी पत्‍नी का साथ भी नहीं मिला। अब सीजन 3 में बीना त्रिपाठी का रोल क्या होगा, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।    

बीते महीनों में शो की शूटिंग से जुड़े कई वीडियोज भी सामने आए और अब इसकी रिलीज की बात होने लगी है। इस साल जून में जानकारी सामने आई थी कि ‘मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने जा रही है। यह सीरीज दो परिवारों की कहानी पर बुनी गई है। एक ओर अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी का साम्राज्‍य है, तो दूसरी ओर रमाकांत पंडित नाम के ईमानदार वकील की फैमिली।

सीजन-1 में हुई मार-धाड़ ‘कालीन भैया' और पंडित के परिवार को आमने-सामने खड़ा कर देती है। उस सीजन में ‘कालीन भैया'  का पलड़ा भारी रहता है, जबकि सीजन-2 में पंडित के लड़के गुड्डू का दम दिखता है, वह ना सिर्फ कालीन भैया से अपने भाई की हत्‍या का बदला लेता है, बल्कि ऐसा लगता है कि मिर्जापुर में अब गुड्डू भैया का राज चलने वाला है। लेकिन असल में क्या होगा यह तो सीजन 3 को देखने के बाद ही पता चलेगा।  

बहरहाल, मिर्जापुर सीजन 3 के प्रीमियर की तारीख अभी तय नहीं हुई है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस सीरीज को साल 2022 के आखिर तक रिलीज किया जा सकता है। सीरीज से जुड़े कई आर्टिस्‍ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है कि वह इस शो की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। 

Mirzapur Season 3 का ट्रेलर और टीजर ट्रेलर अबतक रिलीज नहीं किया गया है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाकी दो सीजन की तरह ही मिर्जापुर का तीसरा सीजन भी एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime) पर आएगा। तीसरे सीजन की डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन इस बार पहले से भी ज्‍यादा दुश्‍मनी, सत्ता का संघर्ष आदि नजर आ सकता है। 

Mirzapur Season 3 में कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी को देखना सुखद होगा, वहीं, गुड्डू के किरदार में अली फजल नजर आएंगे। उनके अलावा श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, हर्षिता गौर, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग भी दिखाई देंगे। नए सीजन की पटकथा और डायलॉग के पीछे अपूर्वा धर बडगैयन, अविनाश सिंह, विजय वर्मा और अविनाश सिंह तोमर हैं, जबकि कहानी का क्रेडिट पुनीत कृष्णा और विनीत कृष्णा के पास है। गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर इस सीरीज के डायरेक्‍शन की जिम्‍मेदारी निभाएंगे।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन