Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: राजा की मां बोलीं- सोनम की प्रॉपर्टी पर नजर थी: राज के साथ रहना चाहती थी, कहती थी- देखना मैं अपने पति का क्या करूंगी

MP Indore Raja Raghuvanshi Sonam case update: हमारे कॉमन रिश्तेदारों का कहना है कि सोनम ने अपने परिवार से कहा था कि चाहे जो हो जाए वह शादी अपनी मर्जी से करेगी। तब सोनम की मां ने उसे कहा था कि तेरे पिता नहीं मानेंगे। समाज में ही शादी करनी होगी। मां की इस बात पर सोनम ने धमकी दी थी कि जिससे भी मेरी शादी होगी उसका मैं क्या हाल करूंगी, तुम देख लेना। यही कारण था कि शुरू में वह राजा से ठीक से बात नहीं कर रही थी। सोनम की मां को उसके बारे में सब पता था, लेकिन उन्होंने छिपाया और उस पर शादी का दबाव बनाते रहे। जिसका अंजाम राजा की हत्या के रूप में सामने आया है।

यह कहना है ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी का। वहीं मां उमा रघुवंशी ने बताया कि हम इस शादी से बेहद खुश थे। आने वाले दिनों के लिए न जाने कितने प्रोग्राम तय किए थे। हमें कुलदेवता समेत कई देवी-देवताओं के दर्शन के लिए जाना था, लेकिन इस एक महीने में सब बदल गया।

राजा की मां बोलीं- रिश्तेदारों ने हिंट किया था, हम समझे नहीं

उमा रघुवंशी ने बताया शादी से पहले कुछ रिश्तेदारों ने बताया था कि सोनम काफी लालची है। उसने राज के लिए पहले ही अपने परिवार से बगावत कर दी थी। हमें यह भी पता चला है कि उसने राजा से लाखों रुपए भी निकलवा लिए थे। उसकी नजर हमारी प्रॉपर्टी पर थी। उसका प्लान था कि वह पति राजा की हत्या के बाद राज कुशवाह के साथ रहेगी और राजा की करोड़ों की संपत्ति भी हथिया लेगी।

मां ने कहा कि सोनम ने अपनी मां को हर बात बताई थी। वह अपनी मर्जी से शादी करने की बात पर अड़ी थी। ये पूरा मामला सामने आने के बाद से मेरी सोनम के परिवार में किसी से बात नहीं हुई है।

एक महीने में हमारी दुनिया ही बदल गई

उमा ने बताया, आज 11 जून को राजा और सोनम की शादी को एक महीना पूरा हो गया। इस एक महीने में हमारी दुनिया ही बदल गई। सोनम जिस राज कुशवाह के साथ थी, सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसका वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे देखकर हम चौंक गए। जो राज सोनम के पिता की दुकान पर काम करता था, उसी ने बेटे की हत्या करवाई और यहां सोनम के पिता को हमदर्दी जता रहा था।

मांगलिक है सोनम, दोष निवारण के लिए ऐसा किया

राजा के भाई विपिन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सोनम मांगलिक है। उसका मंगल काफी भारी है। ऐसा पता चला है कि उसने मंगल दोष दूर करने के लिए यह कांड किया। शायद उसके मन में ऐसा था कि राजा को रास्ते से हटाने के बाद वह राज से शादी कर लेगी।

विपिन ने बताया कि सोनम के भाई गोविंद से बात हुई है। उसने कहा कि मेरी बहन इसमें लिप्त है, इसलिए उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उसने यह भी कहा कि उसे और राज को फांसी की सजा दिलवाने में मैं आपके साथ हूं। मैं चाहता हूं कि यह बात मीडिया के सामने खुलकर बताऊं कि कातिल बहन से कोई सहानुभूति नहीं है। उसे सजा जरूर दिलवाऊंगा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन