Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Bihar news: दहेज में भैंस नहीं देने पर ससुरालवालों ने दिया जहर सड़क किनारे फेंक दिया विवाहिता का शव

News Desk / Tue, Nov 22, 2022


Publish Date: | Tue, 22 Nov 2022 11:35 PM (IST)

Bihar Crime news: बिहार के नालंदा जिले में ससुराल वालों ने एक विवाहिता को इसलिए जहर देकर मार डाला क्योंकि दहेज में भैंस नहीं दिया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले विवाहिता के शव को घर के बाहर सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। ये घटना नालंदा जिले के थरथरी थाना इलाके के शेखपुराडीह गांव की है। मृतका की पहचान आरती देवी (25वर्ष) के रूप में हुई है। छबीलापुर गांव निवासी आरती के पिता राकेश कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी साल 2017 मेंकृष्ण यादव के पुत्र देवा यादव से हुई थी। इस बीच दोनों को 4 साल का बेटा और 2 साल की बेटी भी हुई। उनका दामाद दूसरे प्रदेश मेंरहकर मजदूरी करता है। ससुराल में सास, ससुर, जेठ और गोतनी से शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। ससुराल वाले बार-बार मायके से भैंस मांगने का दबाब बना रहे थे। इसके लिए अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर भी मामले में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस को हत्या की सूचना देने के बाद भी घटनास्थल पर पहुंचने में 2 घंटे लग गए। जबकि थाने से गांव की दूरी महज 6 किलोमीटर है। जब पुलिस आई तो उन लोगों ने मृतका की सास को गिरफ्तार करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने लेडी कॉन्स्टेबल के नहीं रहने का हवाला देकर उसे गिरफ्तार करने से मना कर दिया। पुलिस का रवैया भी संदेहास्पद है। थरथरी थानाध्यक्ष के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। अब जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराल पक्ष के तमाम लोग घर छोड़कर फरार हैंं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे मायके वालों को सौंप दिया गया है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही खुलासा होगा कि ये हत्या का मामला है या बीमारी का।

Posted By: Shailendra Kumar

Assembly elections 2021
elections 2022

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन