Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: उत्तर गुजरात में गौरव यात्रा के दौरान हुआ भाजपा का विरोध अल्पेश व सौरभ पटेल की भाजपा में ही खिलाफत

News Desk / Fri, Oct 21, 2022


शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। मेहसाणा की दूध सागर डेयरी के पूर्व चैयरमेन विपुल चौधरी डेयरी में 500 करोड रु से अधिक के वित्तीय घोटाले के आरोप में हिरासत में है लेकिन उनकी बनाई अबुर्दा सेना उत्तर गुजरात में भाजपा की परेशानी का सबब बन गई है। भाजपा की गौरव यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं को सेना का विरोध झेलना पडा। उधर अल्पेश ठाकोर व पूर्व मंत्री सौरभ पटेल का भाजपा में ही विरोध होने लगा है। उत्तर गुजरात की राजनीति में अपने वर्चस्व को पुर्नस्थापित करने के लिए दूध सागर डेयरी के पूर्व चैयरमेन विपुल चौधरी ने आंजणा चौधरी समाज की कुलदेवी के नाम पर अर्बुदा सेना बनाई थी। गत 15 सितंबर को दूध सागर डेयरी में घोटाले के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक दल व अपराध शाखा ने चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। अर्बुदा सेना के नेता व कार्यकर्ता लगातार उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं, हाल ही प्रदेश में भाजपा की ओर से निकाली गई गौरव यात्रा के दौरान बनासकांठा, पाटण आदि जिलों में भाजपा नेताओं को अर्बुदा सेना के विरोध का सामना करना पडा। पूर्व मंत्री शंकरभाई चौधरी पर एक छोटे से लडके ने स्याही तक फेंक दी थी वहीं जिला व प्रदेश के अन्य भाजपा नेताओं का भी सेना ने जगह जगह घेराव कर विरोध जताया।

सौरभ व अल्पेश का पार्टी में ही विरोध

भाजपा के पूर्व मंत्री सौरभ पटेल को बाहरी बताते हुए बोटाद विधानसभा क्षैत्र के पाटीदार समाज के बाद अब कोली पटेल समाज भी उनके विरोध में उतर आया है। कडवा पाटीदार समाज ने गत दिनों बैठक कर सौरभ भाई को बाहरी बताते हुए स्थानीय नेता को ही टिकट देने कीमांग की थी अब कोली पटेल समाज भी इसी आधार पर अपने समाज के नेता के लिए टिकट की मांग कर रहा है।

कांग्रेस छोड भाजपा में आए पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर की मुसीबत कम नहीं हो रही है। भाजपा ने अल्पेश को उपचुनाव में इसी सीट पर टिकट दियालेकिन वे कांग्रेस के रघु देसाई से हार गये थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने जहां राधनपुर सीट पर अल्पेश की दावेदारी का परोक्ष समर्थन किया वहीं सांसद परबत पटेल ने पूर्व मंत्री शंकरभाई चौधरी को इस इलाके का स्वाभाविक नेता बताते हुए कहा है कि भाजपा को नेता ढूंढने की जरुरत नहीं है।

Posted By: Navodit Saktawat

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन