Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Coronavirus New Variant: कोरोना वायरस के सब-वैरिएंट XBB से नई लहर का खतरा WHO ने चीफ साइंटिस्ट ने चेताया

News Desk / Fri, Oct 21, 2022


Publish Date: | Fri, 21 Oct 2022 07:21 PM (IST)

Coronavirus New Variant: कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसार रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब-वैरिएंट्स चिंता बढ़ा रहे हैं। अब ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट XBB का पता चला है। इससे नई लहर का खतरा बढ़ गया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने चेताया है। कहा कि XBB से कई देशों में नई लहर आ सकती है। बता दें XBB ओमिक्रॉन के सब-लाइनेज BJ.1 और BA.2.75 से बना है। इसे रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट कहते है। यूके, अमेरिका और सिंगापुर में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

इन देशों में मिले केस

एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोना वायरस के केस में बढ़ोतरी का कारण XBB हो सकता है। सिंगापुर, बांग्लादेश, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और भारत में इसका दाखिला हो चुका है। सिंगापुर में संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में XBB वैरिएंट के 18 मरीज मिल चुके हैं।

नई लहर का खतरा

डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ओमिक्रॉन के 200 से ज्यादा सब-वैरिएंट्स है। पहले भी कई रिकॉम्बिनेंट वायरस सामने आए हैं। उन्होंने कहा, 'XBB के कारण कई देशों में नई लहर आ सकती है। फिलहाल नया वैरिएंट कितना खतरनाक है। इसे लेकर डेटा नहीं आया है।' स्वामीनाथन ने आगे कहा कि कोरोना वायरस अभी भी खतरा बना हुआ है।

देश में सक्रिय मामलों में गिरावट

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सक्रिय मामलों में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार 2,119 नए मामले मिले हैं और सक्रिय मामलों में 473 की कमी आई है। देशभर में संक्रमण के चलते 10 मौतें भी हुई हैं, लेकिन इनमें केरल में पहले हुईं पांच मौतें भी शामिल हैं जिन्हें राज्य सरकार ने नए आंकड़ों के साथ जारी किया है। इस तरह बीते एक दिन में पांच मौतें हुईं हैं जिनमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मेघालय, पंजाब और बंगाल में एक-एक मौतें शामिल हैं। मरीजों के उबरने की दर 98.76 प्रतिशत है और मृत्युदर घटकर 1.18 प्रतिशत पर आ गई है।

Posted By: Kushagra Valuskar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन