Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Diwali Gift 2022: पीएम मोदी का दिवाली गिफ्ट 22 अक्टूबर को 75 हजार युवाओं को सौंपेंगे को नियुक्ति-पत्र

News Desk / Thu, Oct 20, 2022


Publish Date: | Thu, 20 Oct 2022 11:03 AM (IST)

Diwali Gift 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिवाली युवाओं को बड़ा गिफ्ट देने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 22 अक्टूबर को 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। देशभर के युवा इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। उड़ीसा से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात से मनसुख मंडाविया, चंडीगढ़ से अनुराग ठाकुर, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल शामिल होंगे। कार्यक्रम में सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र से शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने किया है 10 लाख नौकरियों का वादा

इसी साल जून में पीएम मोदी ने तमाम विभागों और मंत्रालयों के कामों की समीक्षा के बाद ऐलान किया था कि उनकी सरकार अगले डेढ़ साल में, यानी 2023 दिसंबर तक 10 लाख नौकरियां देगी। पीएम मोदी के ऐलान के बाद इस दिशा में मिशन मोड में काम शुरू हुआ। अब इसी सिलसिले में पीएम 75,000 युवाओं को रोजगार पत्र देंगे। उल्लेखनीय है कि विपक्षी दल बेरोजगारी के मुद्दे पर अक्सर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। इस कवायद को विपक्ष के खिलाफ सरकार के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। वहीं भाजपा का मानना है कि पार्टी को इसका फायदा हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनावों में मिलेगा।

दिवाली पर कितने बिजी हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी कभी छुट्टी नहीं लेने वाले नेता और प्रधानमंत्री हैं। इस बार दिवाली पर भी यही होने जा रहा है। पीएम मोदी का इस दीपोत्सव बिजी शेड्यूल है। गुजरात और हिमाचल में चुनावी रैलियों के साथ ही पीएम मोदी धनतेरस के दिन केदारनाथ जाएंगे। फिर छोटी दिवाली के दिन अयोध्या में रहेंगे और दिवाली सैनिकों के बीच मनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचेंगे। यहां वह भगवान रामलला विराजमान की पूजा और दर्शन करेंगे और उसके बाद वह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के स्थल का निरीक्षण करेंगे।

Posted By: Arvind Dubey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन