Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: गुजरात विधानसभा चुनाव: भाजपा-एआईएमआईएम के नेताओं में जुगलबंदी मुस्लिम मत जुटाने की तैयारी

News Desk / Thu, Oct 20, 2022


शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता व एआईएमआईएम के नेताओं की जुगलबंदी नये राजनीतिक समीकरण के संकेत दे रही है। आम आदमी पार्टी व कांग्रेस ने सीधे इन दलों को ए और बी टीम बताना शुरू कर दिया है। बीते सप्ताह दोनों दलों के नेताओं की एक बैठक हुई थी जिसका फोटो बुधवार को किसी ने वायरल कर दिया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत की गत दिनों दिल्ली में इमाम से मुलाकात व मस्जिद होकर आने के बाद से भाजपा पर मुसलमान मतदाताओं को रिझाने का आरोप लगने लगा है। गुजरात की राजनीति में ऐसी ही एक मुलाकात ने भाजपा व एआईएमआईएम की करीबियों को उजागर किया तो विरोधी दल तुरंत हमलावर हो गये। दरअसल गुजरात एआईएमआईएम के अध्यक्ष साबीर काबलीवाला व अन्य नेताओं की अहमदाबाद के आस्टोडिया में अहमदाबाद महानगर के महापौर किरीट परमार, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष धमेंद्र शाह व अन्य नेताओं के साथ बैठक का एक फोटो वायरल हुआ। कांग्रेस व मुस्लिम समाज के ही युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तुरंत भाजपा व एआईएमआईएम की जुगलबंदी पर हमला करते हुए कहा कि एमआईएम भाजपा की ही बी टीम है। एडवोकेट शमशाद पठान एवं कलीम सिद्दीकी ने कहा यह फोटो इसका सबूत है। चुनाव से पहले दोनों दलों के नेता आपस में मिल रहे हैं ये जनता को एक संदेश देने जैसा है।

आम आदमी पार्टी के नेता इस मुलाकात पर खूब चुटकियां ले रहे हैं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप नेता गोपाल ईटालिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पूछा ये क्या हो रहा है, बीजेपी और एआईएमआईएम में गुप्त बैठक। भाजपा देश को बताये कि दोनों में कया डील हुई। इससे पहले ईटालिया ने पूछा कि भाजपा नेता चलकर एआईएमआईएम के दफ्तर गये और वहां महापौर व एमआईएम नेता साबीर काबलीवाला के बीच क्या गुप्त चर्चा हुई, यह रिश्ता क्या कहलाता है।

तो, भाजपा को मिलेगा मुस्लिमों का साथ

गौरतलब है कि भाजपा विधानसभा चुनाव में गुजरात में किसी मुस्लिम को टिकट नहीं देती है लेकिन कुछ सीट पर मुस्लिम मतों में विभाजन कराने का प्रयास जरूर करती रही है। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा,राजकोट, भरुच , जामनगर, खेडा, आणंद में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक है जबकि भरुच में 22 फीसदी। आरएसएस के सांप्रदायिक सौहार्द के संदेश को आगे बढाने के लिए भाजपा आगामी चुनाव में एक दो सीट पर भी मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतार देती है तो प्रदेश में भाजपा को प्रगतिशील मुसलिम परिवारों का समर्थन मिल सकता है।

Posted By: Navodit Saktawat

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन