Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Jodhpur: मर्डर की आशंका में श्मशान पहुंची पुलिस दाह संस्कार से पहले शव को कब्जे में लेकर का करवाया पोस्टमार्टम

News Desk / Mon, Oct 17, 2022


Publish Date: | Mon, 17 Oct 2022 09:22 PM (IST)

जोधपुर 17 अक्टूबर। जोधपुर शहर के प्रतापनगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पास में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन सुबह उसके शव को लेकर श्मशान पहुंचे और दाहसंस्कार की तैयारी करने लगे। मगर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बड़े भाई की छोटे से विवाद में उसकी मृत्यु हुई है। इस पर पुलिस श्मशान पहुंची और दाहसंस्कार की तैयारी कर रहे परिजन से शव को बरामद कर लिया और मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया। दोपहर में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

प्रतापनगर एसीपी प्रेम धणदे ने बताया कि प्रतापनगर सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पास नेत्रहीन भंवरसिंह और उसका छोटा भाई श्यामसिंह साथ में रहते हैं। इनके मां पिता नहीं है। श्याम सिंह ड्रिंक का आदी होने के साथ स्वभाव से भोला था। भंवर सिंह शादीशुदा है, जबकि श्याम सिंह अविवाहित था। सुबह सूचना मिली कि श्याम सिंह के साथ उसके बड़े भाई भंवरसिंह ने मारपीट की है। जिससे उसकी मृत्यु हो गई और शव का भी दाहसंस्कार करवाया जा रहा है। इस पर हरकत में आई पुलिस ने तुरंत टीम श्मशान भेजी। थानाधिकारी देवीचंद ढाका सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने दाहसंस्कार को रूकवाया और शव को बरामद कर उसे एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया। एसीपी प्रेम धणदे ने बताया कि शरीर पर जाहिरा कोई चोट के निशान नहीं मिले है। मृतक श्याम सिंह के शव को बिना पोस्टमार्टम कार्रवाई लेकर परिजन चले गए थे, इसलिए वापिस लाया गया है।

मृतक श्याम सिंह का बडा भाई भंवरसिंह नेत्रहीन होने के साथ उसकी पत्नी और बेटा-बेटी भी साथ ही रहते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बताया गया, मगर उसकी पुष्टि नहीं हुई है। भंवरसिंह की श्यामसिंह ही देखभाल करता था। मकान भी भंवर सिंह के नाम ही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारण का खुलासा हो पाएगा।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन