Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Modi Cabinet Meeting: किसानों के लिए अच्छी खबर कैबिनेट बैठक में गेंहू व दालों पर MSP को मिली मंजूरी

News Desk / Tue, Oct 18, 2022


Publish Date: | Tue, 18 Oct 2022 12:51 PM (IST)

Modi Cabinet Meeting । केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से किसानों के लिए आज अच्छी खबर निकलकर आई है। मोदी कैबिनेट की बैठक में आज रबी फसलों के MSP को बढ़ाने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि अब से कुछ देर पहले ही मोदी कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है और बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक में मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने का फैसला लिया है। रबी फसलों के MSP में 3 से 9 फीसदी तक की बढ़त को मंजूरी दी है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार गेंहू और दालों सहित 6 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण करती है। इन 6 फसलों में गेहूं ,चना, मसूर, सरसों जैसी फसलें शामिल है।

मसूर में 500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने मसूर की MSP में 500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही सरसों का समर्थन मूल्य भी 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है। सूरजमुखी पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। गेहूं की MSP में 110 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है, जबकि Barley का MSP 100 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।

कृषि लागत व मूल्य आयोग ने की थी सिफारिश

गौरतलब है कि कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में 3 से 9 फीसद बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। गेहूं में एमएसपी बढ़ने के साथ ही दालों की एमएसपी बढ़ने से भी किसानों को काफी राहत मिलेगी। वहीं व्यापारियों के मुताबिक दलहन की एमएसपी बढ़ने पर दलहन के दामों में भी तेजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर बेमौसम हुई बारिश की वजह से तेल, शकर, गेहूं और प्याज आदि वस्तुओं के मूल्य में आई तेजी रोकने के लिए लिए केंद्र सरकार कुछ ऐलान कर सकती है।

Posted By: Sandeep Chourey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन