Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Ram Temple date: अगले साल 1 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

News Desk / Thu, Jan 5, 2023


Ram temple Date Announced: अगले साल पहली जनवरी तक अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भरी सभा में इसका ऐलान किया। त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मेरी बात नोट कर लें, 1 जनवरी 2024 तक अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से ही अदालतों में राम मंदिर निर्माण के मामले में अड़ंगा लगाती आई है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया। ये फैसला आने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का निर्माण शुरू किया।

पीएम मोदी ने किया था भूमिपूजन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) किया और मंदिर की आधारशिला रखी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग रास्ता साफ किया था। मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के साथ ही राम मंदिर के लिए चलाया गया भाजपा का आंदोलन सफल हो गया। भूमि पूजन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे।

ऐलान के मायने

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि 1 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि 2024 में ही देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख को BJP के वोट पॉलिटिक्स से जोड़कर देखा जा रहा है। अमित शाह ने राम मंदिर के बहाने कांग्रेस पर भी इसके निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया। इस तरह उन्होंने इस मुद्दे पर हिन्दु भावनाओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। माना जा रहा है कि बीजेपी इस वादे को जरुर पूरा करेगी, क्योंकि 2024 में सत्ता फिर से हासिल करने में ये मुद्दा अहम साबित हो सकता है। कांग्रेस को इसकी काट ढूंढनी होगी, तभी लोकसभा चुनावों में बहुमत तक पहुंचने की उम्मीद बनेगी। यही वजह से राहुल गांधी भी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे की बात कर रहे हैं और बीजेपी पर विभाजनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगा रहे हैं।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन