Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Top News: वडोदरा नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत 4 की मौत 15 घायल

News Desk / Mon, Oct 17, 2022


Publish Date: | Tue, 18 Oct 2022 10:06 AM (IST)

Top News: गुजरात में वडोदरा नेशनल हाई पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रक और बस की सीधी भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौत हो गई। 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ की गलत गंभीर बताई गई है। हादसा कपूराई ब्रिज पर हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब लग्जरी बस हाईवे पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। घायलों को वडोदरा के सयाजी अस्पताल ले जाया गया। बस राजस्थान के भीलवाड़ा से मुंबई जा रही थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Top News: पढ़िए देश-दुनिया की अन्य अहम खबरें

सेना ने 363 ड्रोन की खरीद के लिए आरएफपी जारी किया: सेना ने संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में परिचालन तैयारियों को बढ़ाने के लिए सोमवार को 363 ड्रोन की खरीद के लिए आरएफपी (प्रारंभिक निविदाएं) जारी कीं। अधिकारियों ने कहा कि 163 ड्रोन ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए खरीदे जाएंगे, जबकि 200 ड्रोन मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उपयोग के लिए खरीदे जा रहे हैं। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर है।

ब्रिटेन में संकट जारी, संसद में नहीं आईं लिज ट्रस: चहुंओर के हमले झेल रहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस सोमवार को संसद में नहीं आईं। अर्थव्यवस्था के मुश्किल दौर में वित्त मंत्री पद से क्वासी क्वार्टेंग को हटाने के फैसले पर विपक्ष उनसे सवाल पूछना चाहता था लेकिन ट्रस हाउस आफ कामंस में नहीं आईं। विपक्षी लेबर पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री को अब अपने साए से भी डर लग रहा है। सदन में कंजरवेटिव पार्टी की नेता पेनी मोरडोंट प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति पर जवाब देने के लिए खड़ी हुईं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री कहीं छिपी नहीं हैं। वह किसी जरूरी कार्य में व्यस्त हैं। लेकिन विपक्ष वर्तमान आर्थिक स्थिति और वित्त मंत्री की बर्खास्तगी पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग करता रहा। प्रधानमंत्री के जरूरी कार्य में व्यस्त रहने को विपक्षी नेताओं ने मजाक में लिया और वे हंसकर उसका मखौल उड़ाने लगे।

Posted By: Arvind Dubey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन