Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Weather Update: दिल्ली में 1.5 डिग्री तक गिरा पारा ठंड को लेकर कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

News Desk / Sat, Jan 7, 2023


Weather Update: देश के तमाम उत्तर भारतीय राज्यों में सर्दी का प्रकोप जारी है। शीतलहर और कोहरे ने दिल्‍ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। एक तरफ कड़ाके की सर्दी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल है, तो दूसरी तरफ कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़‍ियां रेंग रही हैं और ट्रेने लेट चल रही हैं। उधर राजधानी दिल्ली में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर गया है। IMD के वैज्ञानिक आर.के जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में शीतलहर में बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार दिल्ली में सबसे कम तापमान रिज इलाके में 1.5 डिग्री दर्ज़ किया गया। वहीं लोधी रोड और सफदरजंग में ये 2 डिग्री के आसपास रहा। देश के बाकी हिस्सों में खास तौर पर राजस्थान के चुरु, हरियाणा के हिसार और यूपी के बरेली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। ठंड और कोहरे की स्थिति के साथ ही गिरते तापमान को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजस्थान और दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता भी खराब

एक तरफ दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरा छाया है, तो दूसरी तरफ एयर क्वालिटी में लगातार गिरावट आ ही है। शुक्रवार की शाम 5 बजे के बाद कुछ देर के लिए AQI के गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद दिल्ली में स्टेज 3 श्रेणी के नियंत्रण उपाय लागू किए गए थे। नियंत्रित उपायों के कारण AQI में सुधार हुआ और यह 'बहुत खराब' श्रेणी तक सीमित रहा। लेकिन ठंड के साथ ही AQI में और बढ़ोतरी हो सकती है।

कब मिलेगी राहत

IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद है। 9 जनवरी से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जो ठंड से कुछ हद तक राहत दिलाएगी. 8 जनवरी से अगले कुछ दिनों तक तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। लेकिन दिल्‍ली-एनसीआर में अभी कोहरे का सिलसिला कुछ दिन और कायम रहेगा। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में लगातार 4 दिनों से पारा 3 डिग्री तक लुढ़क रहा है।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन