Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Nokia की X सीरीज और G सीरीज में जल्द मिलेगा Android 13 अपडेट, जानें कौन से स्मार्टफोन्स सबसे पहले होंगे अपग्रेड

News Desk / Sat, Dec 3, 2022


Nokia  ने अपने स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 13 अपडेट देने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स की लिस्ट बताई है जिसमें वह जल्द ही Android 13 अपडेट रोल आउट शुरू करने जा रही है। कुछ समय पहले तक नोकिया ने अपने स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 12 अपडेट पूरा किया है। लेकिन अब एंड्रॉयड 13 भी कंपनी के कुछ स्मार्टफोन्स में अपडेट होना शुरू हो जाएगा। इनमें नोकिया की एक्स सीरीज और जी सीरीज के कई स्मार्टफोन्स शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि सबसे पहले किन नोकिया फोन्स में एंड्रॉयड 13 अपडेट देखने को मिलेगा। 

फिनलैंड की स्मार्टफोन ब्रैंड Nokia ने अपने X सीरीज और G सीरीज के फोन्स में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिनमें सबसे पहले एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 13 रोलआउट किया जाएगा। इनमें Nokia XR20 5G, Nokia G50 5G, Nokia G11 Plus, Nokia X20 5G और Nokia X10 5G स्मार्टफोन्स शामिल होंगे। ITHome की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। ये पांचों स्मार्टफोन गूगल की वैध की गई ओएस लिस्ट में भी शामिल हैं। कंपनी ने इसके बारे में अभी तक किसी अधिकारिक डेट की घोषणा तो नहीं है लेकिन एंड्रॉयड 13 अपडेट इन स्मार्टफोन्स में जल्द मिलना शुरू हो जाएगा, ऐसा कहा गया है। कंपनी के ये सभी मिडरेंज स्मार्टफोन्स हैं। 

उदाहरण के लिए Nokia G11 Plus की बात करें तो इस फोन में 6.51 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ लेंस दिया गया है। फ्रंट में 8MP का सेल्‍फी कैमरा है। डिवाइस में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

इसमें 5000एमएएच बैटरी कैपिसिटी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग फीचर है। इस फोन में IP52 रेटिंग भी देखने को मिलती है। स्टोरेज एक्सपेंडेबल है जिसके लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी इसमें देखने को मिल जाता है। Nokia G11 Plus एंड्रॉयड 12 पर चलता है जिसमें अब एंड्रायड 13 का अपडेट भी जल्द ही देखने को मिल सकता है। फोन के रियर में फ‍िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन के साथ कंपनी ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स और 3 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन