Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: 8200mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, Android 12 के साथ Nokia T21 धांसू टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

News Desk / Tue, Nov 22, 2022


HMD Global ने Nokia ब्रैंडिंग के तहत अपना नया टैबलेट Nokia T21 लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस टैबलेट को कुछ महीने पहले ही घोषित कर चुकी थी। अब आखिरकार इसे लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे टफ एल्यूमीनियम बॉडी में पेश किया है। इसमें 10.36 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें 2000 x 1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट में UNISOC T612 चिपसेट दिया गया है। इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स की अन्य जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Nokia T21 टैबलेट की कीमत

Nokia T21 टैब को कंपनी ने इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3299000 इंडोनेशियन रुपये है। यानि कि भारतीय करेंसी के हिसाब से देखें तो इसे लगभग 17 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है। Nokia T21 को सिंगल कलर में लॉन्च किया गया है, और यह ग्रे कलर में उपलब्ध है। डिवाइस की सेल दिसंबर में शुरू होगी, ऐसा कहा गया है। 
 

Nokia T21 टैबलेट के स्पेसफिकेशंस

Nokia T21 टैबलेट में, जैसा कि पहले बताया गया है, 10.36 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें 2000 x 1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट में UNISOC T612 चिपसेट दिया गया है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। साथ में Mali-G57 GPU भी इसमें मिलता है। चिपसेट को 4GB रैम के साथ पेअर किया गया है। इसमें 64GB और 128GB की स्टोरेज मिलती है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इंडोनेशिया में इसे 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में ही लॉन्च किया है। 

कैमरा फीचर्स की बात करें तो टैब में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मिलता है जिसके साथ LED फ्लैश भी है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस को धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेट किया गया है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें यह एंड्रॉयड 12 पर चलता है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और तीन साल मासिक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें 8,200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन